विश्व मृदा दिवस

मिट्टी जीवों, खनिज और

जैविक घटकों से बनी है।

पेड़-पौधों के विकास का माध्यम,

खाद्य माँग की पूर्ति करती है।।


हमारा 95% भोजन मिट्टी से आता है,

ये नदियों के तट को सुरक्षित बनाती है।

मिट्टी में रहने वाले जीवो द्वारा, 

कार्बन स्टोर, करने में मदद करती है।।


अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ द्वारा, 

2002 में दिवस मनाने की माँग हुई।

FAO सम्मेलन 2013 में सर्वसम्मति से,

संयुक्त राष्ट्र ने 68 में सम्मेलन में घोषणा हुई।।


प्रतिवर्ष 5 दिसम्बर को,

विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है।

स्वस्थ्य मिट्टी के संरक्षण हेतु,

प्रबंधन की जागरूकता लाया जाता है।।


"मिट्टी जहाँ भोजन शुरू होता है"

वर्ष 2022 दिवस की थीम है।

मृदा उत्पादकता को बढ़ावा देना,

मिट्टी के जैव विविधता की रक्षा थीम है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1165168