विश्व दयालुता दिवस

दया, करुणा के भाव बनाते,

मानव जीवन को महान।

असहाय की सेवा करना,

डाले मानव कृत्यों में जान।।


प्रेम, उदार व विनम्र व्यवहार से,

सकारात्मक सोच व वातावरण हैं बनते।

जाति-पाँति, लिंग, ऊँच-नीच के भाव से,

दया भाव सर्वोपरि ही हैं रहते।।


प्रतिवर्ष 13 नवम्बर को,

विश्व दयालुता दिवस मनाया जाता है।

जीवो पर दया करो, हे! मानव 

दया भाव के प्रति जागरूकता लाया जाता है।।


'वर्ल्ड काइंडनेस मूवमैंट' संगठन द्वारा,

सन् 1998 में इस दिवस की शुरुआत हुई।

टोक्यो सम्मेलन 1997 में दुनिया भर के,

संगठन द्वारा  यह  दिवस स्वीकार हुई।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।


Comments

Total Pageviews

1168058