राष्ट्रीय प्रेस दिवस

मीडिया है समाज का दर्पण,

दिखाता जो अच्छे-बुरे का दर्पण।

खोजी पत्रकारिता के दाम पर,

कुरीतियों का करता यह तर्पण।।


मीडिया जन जन-तक पहुँचाता,

सूचनात्मक, शिक्षात्मक संदेश।

कला और तकनीकी के संगम से,

लाखों लोगों को बताता है संदेश।।


प्रतिवर्ष 16 नवम्बर को,

'राष्ट्रीय प्रेस दिवस' मनाते हैं।

भारत में स्वतन्त्र व जिम्मेदार प्रेस को,

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते हैं।


भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना,

16 नवम्बर 1966 को की गई।

प्रेस की स्वतन्त्रता विशेषाधिकार है,

जो भारतीय संविधान द्वारा दी गई।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1167960