राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

 भारत के शिक्षाविद पत्रकार और,

राजनीतिक व स्वतन्त्रता सेनानी।

स्वतन्त्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री,

शिक्षा विकास की थी, मन में रवानी।। 


देश की शिक्षा प्रणाली को आकार दिया,

1956 में यूजीसी का इन्होंने गठन किया।

केंद्रीय शिक्षा बोर्ड के आप चेयरमैन थे,

तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान दिया।।


महिला शिक्षा के वह थे हिमायती,

शिक्षित हों सभी, शिक्षा हो रियायती। 

11 वर्षों तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मार्गदर्शक रहे

शिक्षा के उत्कृष्ट संस्थानों की स्थापना की।।


मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जन्मदिन को, 

'राष्ट्रीय शिक्षा दिवस' के रूप में मनाते हैं 

शिक्षित हो हर बच्चा, शिक्षा मिले,

मन, क्रम, वचन से,  यह प्रण उठाते हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1167907