राष्ट्रीय बाल दिवस

चाचा नेहरू बहुत प्यारे थे,

वह भारत के राज दुलारे थे।

लोकप्रिय नेता, स्वतन्त्रता सेनानी,

मातृभूमि पर तन-मन वारे थे।।


14 नवम्बर सन् 1889 को,

उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद में जन्मे। 

बच्चे उनको लगते थे प्यारे,

गुलाब लगाते, वह अचकन में।।


भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे, 

पंडित जवाहरलाल नेहरू।

भारत में उनके जन्मदिन को,

'बाल दिवस' रूप में मनाना हुआ शुरू।।


बच्चों के कल्याण हेतु जिनेवा में, 

विश्व कान्फ्रेंस 1925 में बुलाई गई।

बाल दिवस मनाने की घोषणा,

सर्वप्रथम वहीं से  शुरू की गई।।


यह दिन होता है बच्चों के नाम,

खेलकूद के आयोजन होते तमाम।

बच्चों को मिले शिक्षा, सेहत, संस्कार

बाल प्रतिभाएँ निकलें, रोशन करें नाम।।


बच्चे होते भविष्य के निर्माता,

खेलकूद मस्ती है उनको भाता।

चाचा नेहरू को जन्मदिन की हो बधाई,

जिनके गुणगान सकल विश्व है गाता।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।



Comments

Total Pageviews

1168007