शब्द A To Z

विधा - सरसी छन्द


A#एरोप्लेन गगन में उड़ता, एपिल होता गोल।

B#ब्वाॅय खेलता बैट बाॅल से, हँसता है दिल खोल।।

C#काॅफी पीने कैट चली है, पीछे आती कार।

D#डॉग भौंकता खड़ा डूर पर, ड्रम सुनकर हर बार।।


E#इंजन एलीफैण्ट चलाये, साथी ईगल एट।

F#फ्रॉग उभयचर फिश जलचर है, प्रतिदिन होती भेंट।।

G#ग्रीन ग्रास दे रही गोट को, गर्ल बड़ी है नेक।

H#हैट लगाकर होर्स दौड़ता, हैमर टाँगे एक।।


I#इंक लगी इंफैण्ट हाथ में, चाटे आइसक्रीम।

 बच्चों को ज्यादा मत देना, कहते नीम हकीम।।

J#जंगल में जैकाल ढूँढ़ती, जोकर वाली जीप।

K#किंग हाथ से काइट छूटी, गिरी जहाँ पर द्वीप।।


L#लॉक खुला लॉयन पिंजरे का, लेडी करती शोर।

M#मंकी, माउस बैठ मैट में, झाँक रहे उस ओर।।

N#नम्बर सीखो बहुत जरूरी, नोट करो यह बात।

O#ऑक्स ओनिअन चबा रहा है, आउल दिखता रात।।


P#पैरट, पिजन पीच खाते हैं, वन नाचे पीकॉक।

Q#क्वीन क्विल्ट ओढ़े लेटी है, क्वेश्चन कर बेबाक।।

R#रीवर तट पर रैबिट दौड़े, रेड रोज के पास।

S#सिक्स स्वान सिप ऊपर बैठे, त्रास स्नैक का खास।।


T#टी पीकर टीचर जी आये, टेन बजे था घाम।

U#अम्ब्रेला उनके सिर ऊपर, सुन्दर यूनीफॉर्म।।

V#वेजीटेबल ताजी खाओ, सुन वीणा की तान।

W#वाटरमेलन अच्छा लगता, विण्डो से गृह शान।।


X#एक्समस ट्री सबको भाता है, करे एक्सरे जाँच।

Y#याच जलधि में तैर रही है, यलो मनोहर काँच।।

Z#जू चिड़ियाघर कहलाता है, जूम करो तस्वीर।

    A से Z तक मीनिंग रटलो, खुल जाए तकदीर।।


रचयिता

कवि सन्तोष कुमार 'माधव',

सहायक अध्यापक,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरहा,

विकास खण्ड-कबरई,

जनपद-महोबा।



Comments

  1. मेरी प्रस्तुति को प्रकाशित करने हेतु एडमिन महोदया का हार्दिक आभार 🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews