गणितज्ञ शकुंतला देवी

मानव कंप्यूटर के रूप में,

शकुंतला देवी को जाना जाता है।

वह अद्भुत प्रतिभा की धनी थीं,

उन्हें एस्ट्रोलॉजर-लेखक माना जाता है।।


4 नवम्बर 1929 को बेंगलुरु में,

एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में जन्मी थीं। 

पिता सर्कस में एक कर्मचारी थे,

पिता ने उनकी प्रतिभा 3 वर्ष में परखी थी।।


जटिल गणित के सवालों को,

बिना किसी मशीन के हल करती थीं।

टेक्सास में 201 अंकों की संख्याओं का,

23 वाँ रूट मात्र 50 सेकंड में हल की थी।। 


13 अंकों वाली दो संख्याओं का,

गुणनफल मात्र 26 सेकंड में बताया था।

फिलीपींस विश्वविद्यालय ने शकुंतला को 

1969 में 'विशेष महिला' सम्मान दिया था। ।

 

इनकी प्रतिभा को सन 1982 में 

'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में स्थान मिला।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मुंबई ने एवं,

गूगल से 2013 में,  'गूगल-डूडल' सम्मान मिला।। 


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews