विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

'सुनामी' शब्द है एक जापानी,

समुद्री भूकंप से विशाल तरंगें उठातीं पानी।

ज्वालामुखी विस्फोट, तटीय चट्टान गिरने से,

उत्पन्न हो सकती है सुनामी।।


सुनामी दुर्लभ और घातक हो सकती है,

खतरों को आपदा बनने से है रोकना।

सुनामी पूर्व चेतावनी प्रणाली को,

राहत और बचाव कार्य है करना।।


5 नवम्बर को दुनिया भर में,

विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाते हैं।

सुनामी के खतरों से संबंधित मुद्दों को,

दुनिया में जन जागरूकता फैलाते हैं।।


22 दिसम्बर 2015 में अधिकारिक तौर पर 

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषणा किया गया। 

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन करने हेतु दिवस, 

5 नवम्बर 2016 को, पहली बार मनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews