झारखंड स्थापना दिवस

उत्तर में बिहार, उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश,

पश्चिम में छत्तीसगढ़, दक्षिण में उड़ीसा प्रदेश।

पूर्व में बसता,  पश्चिम बंगाल है जिसके,

नाम है झारखंड उसका, देता शुभ संदेश।।


छोटा नागपुर का पठार, सुवर्णरेखा,

कोयल, दामोदर, ब्राह्मणी नदियों का है स्रोत।

अधिकांश राज्य जंगल आच्छादित है,

लाल, काली, रेतीली, लेटराइट मिट्टी के स्रोत।।


झारखंड राज्य की प्रमुख फसल है चावल,

उच्च न्यायालय बसता है रांची मे ही केवल। 

नकाबपोश व छऊ लोक नृत्य हैं, यहाँ खास 

80% आजीविका कृषि है, खनिज है आस।। 


बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 द्वारा,

15 नवम्बर को झारखंड की स्थापना हुई।

आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर,

'झारखंड स्थापना दिवस' की शुरुआत हुई।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews