संसाधन

तर्ज:आने से जिसके आये बहार


 संसाधनों से आए बहार,

 संसाधनों बिन जाए बहार 

 बड़े महत्वपूर्ण हैं, संसाधन हमारे

 प्रकृति से मिलते, जैसे जल, वन और मिट्टी सभी को,

सूर्य का प्रकाश, लाए जीवन में सबके उजाला 

 खनिजों का है भंडार

 ये संसाधन हमारे हैं प्राकृतिक।

 संसाधनों से आये बहार,

 संसाधनों बिन जाए बहार,

 बड़े महत्वपूर्ण हैं, संसाधन हमारे

 घर, सड़क और पुल, मानव ने किए हैं निर्मित,

 मानव जो बनाता है, वो है मानव निर्मित 

अरे मानव ने बनाये हैं संसाधन बहुत।

संसाधनों से आए बहार 

संसाधनों बिन जाए बहार

बड़े महत्वपूर्ण हैं, संसाधन हमारे


रचयिता
नीलम सिंह, 
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी,
विकास खण्ड व जनपद-हाथरस।

Comments

Total Pageviews