मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

भारत देश का हृदय प्रदेश,

नाम है जिसका मध्य प्रदेश।

प्राकृतिक और ऐतिहासिक है,

बाघों, सांची, खजुराहो वाला प्रदेश।।


पाँच राज्यों तक सीमा है फैली, 

राजधानी है जिसकी भोपाल।

राज्य पशु बारहसिंघा, पक्षी है दूधराज,

राजकीय वृक्ष बरगद है, जान सवाल।।


पन्ना की रतनगर्भा धरती है यह,

भारत का एकमात्र है  हीरा उत्पादक राज्य।

भीमबेटका, पंचमढ़ी, ग्वालियर का किला,

सांची के स्तूप, उज्जैन वाला यह राज्य।।


मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था है कृषि प्रधान,

तानसेन और बैजू बावरा वाला यह स्थान।

ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग,

प्राकृतिक सुन्दरता में, इसको अनुपम जान।।


1 नवम्बर 1956 को, मध्य प्रदेश का स्थापना हुआ,

विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्यों को मिलाया गया।

1 नवम्बर 2000 को  पुनः प्रदेश का पुनर्गठन हुआ,

मध्य प्रदेश से अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews