बिरसा मुंडा

भारत के वह लोक नायक

और आदिवासी प्रमुख नेता 

नाम उनका बिरसा मुंडा

वह लोक कल्याण कारक नेता।।


15 नवम्बर 1875 में एक

 गरीब परिवार में जन्म पाए

पिता-सुगना माता-करमी पुर्ती के 

सुपुत्र बिरसा पुर्ती कहलाए।।


1895 को जल, जंगल, जमीन की 

रक्षा में ब्रिटिश का विरोध किया

25 वर्ष की छोटी आयु में माटी की 

रक्षा हेतु जीवन का त्याग किया।।


शोषित वंचित वर्ग के कल्याण के लिए

आप रहे जीवन भर समर्पित

महान स्वतंत्रता सेनानी नेआदिवासियों 

के लिए जीवन किया समर्पित।।


मुंडा विद्रोह नेतृत्व करके

आदिवासियों को जगाया

धरती आबा का नाम पाकर

महापुरुष का दर्जा पाया।।


महान स्वतंत्रता सेनानी के जन्मदिवस को 

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाते हैं।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews