फसल चक्र

 तर्ज: परदेसियों से ना अंखियां मिलाना 


फसलों के चक्र को है समझाना, 

फसलों की जानकारी बताना

रवि, खरीफ, जायद की फसलें

 बोने की ऋतएँ, सब की अलग हैं,

 जाड़े शुरू होने से पहले, गेहूँ, चना, जौ, मटर को बो दें

 गर्मी आने से पहले, रवि की फसल काटकर घर में रख लें।।

 फसलों के चक्र को है समझाना

 फसलों की जानकारी बताना

 वर्षा ऋतु के पहले है बोना,

 ज्वार, मूँगफली, धान और मक्का

 शीत ऋतु के प्रारंभ में काटो,

 घर ले जाओ, खाओ और बाँटो।।

 फसलों के चक्र को समझाना,

 फसलों की जानकारी बताना

 तरबूज, खरबूज, ककड़ी, सब्जियाँ

ये सब हैं जायद की फसलें

मार्च में इनको, खुश होकर बोना,

 तैयार होने पे लगती है सोना।।

 फसलों के चक्र को है समझाना,

 फसलों की जानकारी बताना।।


रचयिता
नीलम सिंह, 
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी,
विकास खण्ड व जनपद-हाथरस।

Comments

Total Pageviews