परिवहन दिवस

यातायात के साधन परिवहन

दिन-रात सड़कों पर दौड़ते परिवहन।

यात्रा सुखद ये बनाते हमारे,

कर्तव्य पालन का ये करते निर्वहन।।


देश के विकास को, गति देते परिवहन,

जान-माल की सुरक्षा करते परिवाहन।

यातायात के नियमों का पालन हैं करते,

नई तकनीकी, उपकरण अपनाते परिवहन।।


सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन

यातायात के मुख्य साधन हैं परिवहन।

आयात-निर्यात को मजबूती देते हैं, 

सामाजिक-आर्थिक विकास का करते संवहन।।


भारत में प्रतिवर्ष 10 नवम्बर को,

'परिवहन दिवस' मनाया जाता है।

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में,

यातायात की जागरूकता लाया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews