उत्तराखण्ड स्थापना दिवस

उत्तराखण्ड भारत में, 

देवभूमि नाम से जाना जाता।

9 नवम्बर सन् 2000 को,

भारत का 27वाँ राज्य बना।।


उत्तराखण्ड की भौगोलिक सीमाएँ,

उत्तर में तिब्बत, पूर्व में नेपाल से लगी हैं।

गंगा-जमुना का उद्गम स्थल यहीं,

प्राचीन धार्मिक स्थलों से सजी है।।


सन्  2000 से 2006 तक यह,

उत्तरांचल नाम से ही जाना गया।

स्थानीय लोगों के भावनाओं के कारण,

आधिकारिक नाम उत्तराखण्ड दिया गया।।


उत्तराखण्ड की अंतरिम राजधानी,

देहरादून को बनाया गया।

हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ावा मिले,

उच्च न्यायालय नैनीताल में बनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews