विश्व दूरदर्शन दिवस

देश दुनिया का देता है खबर, 

मनोरंजन, फैशन का दिखाता असर। 

युद्व, आपदा, संधि का देता है समाचार, 

जनता को प्रभावित करता है जबर।।


सूचना और प्रौद्योगिकी की निर्भरता, 

वर्तमान समाज में बढ़ती जा रही है। 

शिक्षा, स्वास्थ्य, यात्रा या सम्बन्ध हो, 

टेलीविज़न  पर प्रत्यक्ष दिखाई जा रही है।।


युवाओं में दूरदर्शन है प्रभावशाली, 

सकारात्मक सूचनाएँ बनाती हैं प्रतिभागी। 

विकास, संस्कृति एवं भूमंडलीयकरण के, 

प्रचार-प्रसार का माध्यम है प्रभावशाली।। 


प्रतिवर्ष 21 नवम्बर को दुनिया में, 

विश्व दूरदर्शन दिवस मनाया जाता है।

विभिन्न  सामाजिक आर्थिक मुद्दों को, 

दूरदर्शन द्वारा प्रवाहमान किया जाता है।।


संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 

दिवस विशेष की घोषणा किया।

विश्व ज्ञान की अभिवृद्धि करता,

वैश्विक परिवर्तन में प्रयोग किया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews