महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन दिवस

महिला विरुद्ध हिंसा उन्मूलन को,

संयुक्त राष्ट्र  संघ ने विचार किया।

उत्पीड़न मुक्त व सुरक्षित हों महिलाएँ, 

विश्व में एकजुट हो इसका संचार किया।।


नारी तो है  सृष्टि की जननी,

जेंडर इक्वलिटी का नियम हो समान।

मानवाधिकारों का उल्लंघन ना हो,

घरेलू हिंसा में मिले न, नारी को अपमान।। 


कार्यस्थल पर सुरक्षित हों महिलाएँ, 

उत्पीड़न रोकने को अधिनियम बनाया गया।

महिला जागरूकता लाने को 2013 में,

महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया।।।


महिलाओं के अस्तित्व, अस्मिता योगदान को,

विश्व भर में, उचित सम्मान दिलाया गया।

महिला हिंसा पर रोक लगे, इस उद्देश्य से, 

25 नवम्बर  हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews