दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद कुशीनगर*

*गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳


0️⃣1️⃣ दिनांक 26-01-2024 को कम्पोजिट विद्यालय-मंगलपुर, क्षेत्र-मोतीचक, जनपद-कुशीनगर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी देवी जी  एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति श्रीमती सरिता गुप्ता जी के द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। उसके उपरान्त महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण/पुष्पार्चन किया गया।
बच्चों द्वारा उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री लालबचन सिंह जी के द्वारा भारतवर्ष को आजाद कराने में महापुरुषों के द्वारा किये गये संघर्षों/त्याग/बलिदान एवं उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।
बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार वितरित कर मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पधारे सम्मानित अतिथि गण, अभिभावक गण, शिक्षक गण को कार्यक्रम के बेहतर सफलता पर आभार व्यक्त किया गया।
💐💐💐💐💐💐💐💐
           साभार
   मोलई प्रसाद प्रजापति
     प्रभारी प्रधानाध्यापक
कम्पोजिट विद्यालय- मंगलपुर
         क्षेत्र-मोतीचक
         जनपद-कुशीनगर
💐💐💐💐💐💐💐💐

0️⃣2️⃣ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बतरौली पर आज प्रातः 10:00 बजे गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को और उपस्थित अभिभावक गण को गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण इतिहास को बताते हुए संविधान दिवस का शपथ दिलाया गया।  पूर्व प्रधानाध्यापिका जानकी देवी जी ने झंडा रोहण किया और बच्चों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबकी वाहवाही लूटी। इस अवसर पर सम्मानित ग्रामवासी, मातृशक्तियां, और हमारे मित्र बैंक मैनेजर रंजन जी भी कुछ समय के लिए कार्यक्रम में मौजूद रहकर बच्चों को अपना आशीष और पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण कर और सभी को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। जय हिंद जय भारत🫡
साभार
राजेंद्र सिंह (प्र.अ.) एवं
सुनील सिंह (स.अ.)
(राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक)
उच्च प्राथमिक विद्यालय बतरौली
क्षेत्र- हाटा, जनपद- कुशीनगर

अधिक के लिए क्लिक करें

0️⃣3️⃣ उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा कम्पोजिट सुकरौली कुशीनगर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

_🙏🏻साभार_
विजेंद्र मणि त्रिपाठी (प्र.अ.) एवं
डॉ राजेश कुमार गुप्ता (स्काउट मास्टर)
उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा कम्पोजिट
सुकरौली जनपद- कुशीनगर

संकलकर्ता
मंजू सिंह
मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews