तीन रंगों का प्यारा तिरंगा

तीन रंगों का प्यारा तिरंगा 

जब शान से लहराता है 

भारत है वीरों की भूमि 

यह सबको बतलाता है...2


पहला रंग इसमें केसरिया 

वीरता त्याग दिखता है 

वीरों ने दी यहाँ कुर्बानी

सबको याद दिलाता है

तीन रंगों......2


दूजा रंग इसका सफेद है

मन में सादगी जगाता है

हम सब हैं भारत वासी

मिल जुल कर रहना सिखलाता है।।

तीन रंगों .....2


तीसरा रंग हरियाली का है

देश की संपन्नता को दिखलाता है

प्रेम भाव सदा मन में रखना

हमको सदा समझाता है

तीन रंगों...2


मध्य में इसके बना चक्र है

निरन्तर प्रगति दिखलाता है।

भारत है वीरों की भूमि

सबको याद दिलाता है...2


मजहब छोड़ देश पर मिटना 

मातृभूमि की रक्षा करना

देश प्रेम सदा दिल में रखना 

हमको समझाता है

भारत है वीरों ...2


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews