दैनिक शैक्षिक संकलन

#मिशन_शिक्षण_संवाद_एटा

*तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी*दूंगा* 
                  *जय हिन्द* 

भारत की स्वतंत्रता के नायक तथा देशभक्त नेताजी #सुभाष_चंद्र_बोस की 127 वीं जयंती समारोह।
🙏🙏💐💐💐💐

साभार
दिशा यादव (स०अ०) 
प्रा० वि० जिटौली 
ब्लॉक निधौली कलां, एटा
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
आज दिनांक 23/01/2024 को *प्रा वि समोखर, निधौली कलां,एटा* में *नेता जी सुभाष चंद्र बोस* की *127वीं* जन्म जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह द्वारा भारतीय इतिहास के महान स्वतन्त्रता  सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के शौर्य और पराक्रम के बारे में बच्चों को बताया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि नेता जी के जन्म दिवस *23 जनवरी* को हम *#पराक्रम_दिवस* के रूप में मनाते हैं। उनकी वीरता की कहानी सुन बच्चों में भी देश प्रेम की भावना जाग उठी। ग्राम प्रधान श्री दिनेश यादव जी व गणमान्य ग्रामवासियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर नेता जी को पुष्पांजली अर्पित की गई। इस शुभ अवसर पर *#सड़क_सुरक्षा_शपथ* का आयोजन किया गया तथा बच्चों एवम् शिक्षकों द्वारा *#मानव_श्रृंखला* भी बनाई गई। बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री दिनेश यादव,नीतू सिंह प्र०अ०, पंकज कुमार स०अ०, आशीष कुमार स०अ०, दीप्ति शि०मि० और सम्मानित ग्रामवासी की उपस्थिति रही।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बलिदान एवं त्याग को शत शत नमन 🙏🙏🙏

साभार-
नीतू सिंह (प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय समोखर, निधौली कला, एटा
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को नमन*
     (जन्म : 23 जनवरी 1897)
  भारत माता की जय, वंदे मातरम् 

 “भारत माता के वीर सपूत शिरोमणि को पावन जयंती पर कोटि कोटि नमन एवं प्रणाम तथा हार्दिक आदरांजलि”
हे आजाद हिंद फौज के महान् सेनापति,
हे भारत माता के माथे के लाल गुलाल!
पिता जानकीनाथ बोस बड़े भाग्यशाली थे,
माता प्रभावती बोस भी, हो गई निहाल।
23 जनवरी 1897 ओडिशा के कटक में,
बोस दंपति घर आए मचाते हुए धमाल।
हे आजाद हिंद फौज के………….

जन्म दिवस पर, कोटि कोटि नमन है,
सदियों बाद पैदा होता आप जैसा लाल।
कैसे नमन करूं आपको, पता नहीं कुछ,
दिल पूछ रहा है, दिमाग से यही सवाल।
आपके त्याग की कहानी में बड़ी आग है,
गोरी सरकार का आपने किया बुरा हाल।
हे आजाद हिंद फौज के………….

आपके जन्म दिन पर मौसम गर्म रहता,
ठंडा हो जाए, मौसम का क्या है मजाल?
नेता जी का मतलब, सुभाष चंद्र बोस है,
दिल में किसी और का आता नहीं ख्याल।
आप होते तो भूगोल कुछ और ही रहता,
आपके नहीं होने का, किसे नहीं मलाल?
हे आजाद हिंद फौज के………….

आपके आगे शोले भी शबनम बन जाते,
हमेशा विफल की आपने, गोरों की चाल।
गली गली गूंज रहा है खूब नाम आपका,
अलविदा पर, उठना लाजिमी है सवाल।
सदा आगे बढ़कर, आपने मोर्चा संभाला, 
आप कराते रहे, गोरे करते रहे कदमताल।
हे आजाद हिंद फौज के………….

✍️ सीमा सिंह (प्रधानाध्यापिका) 
उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट ऑन,
विकास क्षेत्र - शीतलपुर, 
जनपद- एटा
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
संजय सिंह (स०अ०)
प्रा० वि० नगला पवल
शीतलपुर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शालिनी सिंह (स०अ०)
प्रा० वि० नगला ककरेट 
मारहरा
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
संकलनकर्ता-
#प्रियम्बदा 
#टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद_एटा

Comments

Total Pageviews