अभिनन्दन है श्री राम का

अभिनन्दन है, श्री राम का,

मंगल गीत सब गाओ रे।

द्वार सजे हर, तिमिर छँटे,

जगमग दीप सजाओ रे।।


शुरभित हो अब धरती, अम्बर,

रंगोली ऐसी सब बनाओ रे। 

राजा-रंक सभी हों पुलकित,

उत्सव ऐसा आज मनाओ रे।।


शहर, गाँव, हर कस्बा झूम,

भगवा  ध्वज ऐसे लहराव रे।

सत्य सनातन बसे हृदय में,

राम नाम गुण तुम गाओ रे।।

 

अभिनन्दन श्री राम का,

मंगल गीत सब गाओ रे।


राम नाम गुंजित हो चहुँओर

शंखनाद हिन्दुत्व का कर जाओ रे।

इंतजार खत्म हुआ वर्षों का

रामलला दर्शन सब पावो रे।


दुल्हन सी है सजी अयोध्या,

दीवाली आज सब मनाओ रे।।

प्राण प्रतिष्ठित हुए प्रभु के,

जय-जय जयकार लगाओ रे।।

 

अभिनन्दन श्री राम का,

मंगल गीत सब गाओ रे।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews