काव्यांजलि 31 जनवरी 2024

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2116* 🔴🔵
दिनांक- बुधवार, 31.01.2024~~~~~

कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-06 
*पृथ्वी के परिमंडल*

 *महाद्वीप* 

महाद्वीप हैं सात धरा पर,
आओ इनको हम जानें।
क्रम से क्षेत्रफल घटते क्रम में,
एक-एक कर पहचानें।।

एशिया, अफ्रीका, उत्तरी,
अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका।
अंटार्कटिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया
नाम  महाद्वीपों का।।

अति विशाल भूखण्ड हैं ये,
इनमें कहीं पर्वत, नदी, पठार। 
लिए विविधता कई तरह के,
जानो अपना है संसार।।

*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज 
बड़ागाँव, वाराणसी

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews