काव्यांजलि 27 जनवरी 2024

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2113* 🔴🔵
दिनांक- शनिवार, 27 जनवरी 2024~~~~~

विषय- हिन्दी 
कक्षा- 5
पाठ- 10

 
*चेतक की वीरता*

राणा प्रताप का सुन्दर घोड़ा,
नाम जिसका चेतक प्यारा था।
हवा से भी तेज था वह घोड़ा,
राणा की ऑंखों का तारा था।।

राणा प्रताप के इशारों पर,
चेतक आगे बढ़ता था।
युद्ध कौशल में निडरता से, 
चेतक विचरण करता था।।

चेतन के पैरों की आवाज से, 
दुश्मन घबरा जाते थे।
देखकर उसकी निडरता, 
दुश्मन अचरज में पड़ जाते थे।।

महाराणा प्रताप का घोड़ा,
चेतक बहुत बहादुर था। 
युद्ध कौशल में था निपुण, 
चेतक सबसे प्यारा था।।

*रचना:-*
मृदुला वर्मा (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम
अमरौधा, कानपुर देहात 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews