काव्यांजलि 23 जनवरी 2024

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2109*🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 23 जनवरी 2024~~~~~

विषय- हिन्दी (पंखुड़ी)
कक्षा- 03
पाठ- 21

घमण्डी का बाग (अंतिम भाग)

बच्चों संग पेड़ों को देखकर,
घमण्डी का था दिल भर आया।
मैं हूँ कितना बुरा आदमी,
सोच-सोच कर वो पछताया।।

समझ गया किसलिए उसके,
बाग में न बसन्त था आया।
बात करूँगा अब सबसे हँसकर,
उसने खुद को यह समझाया।।

चहारदीवारी को गिरा मैं दूँगा,
सबको बाग में मैं आने दूँगा।
अपने किये पर बहुत पछताया,
बच्चे को उसने गोद में उठाया।।

अब से बच्चों ये बाग तुम्हारा,
तुम हो सबसे सुन्दर फूल।
बच्चे हँसे तो जग हँसता है,
चारों ओर बसन्त खिलता है।।

*रचना:-*
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र० अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर 1
सिकंदरपुर कर्ण, उन्नाव

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम*
*मिशन शिक्षण संवाद*


*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2109*🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 23 जनवरी 2024~~~~~

विषय- हिन्दी (पंखुड़ी)
कक्षा- 03
पाठ- 21

घमण्डी का बाग (अंतिम भाग)

बच्चों संग पेड़ों को देखकर,
घमण्डी का था दिल भर आया।
मैं हूँ कितना बुरा आदमी,
सोच-सोच कर वो पछताया।।

समझ गया किसलिए उसके,
बाग में न बसन्त था आया।
बात करूँगा अब सबसे हँसकर,
उसने खुद को यह समझाया।।

चहारदीवारी को गिरा मैं दूँगा,
सबको बाग में मैं आने दूँगा।
अपने किये पर बहुत पछताया,
बच्चे को उसने गोद में उठाया।।

अब से बच्चों ये बाग तुम्हारा,
तुम हो सबसे सुन्दर फूल।
बच्चे हँसे तो जग हँसता है,
चारों ओर बसन्त खिलता है।।

*रचना:-*
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र० अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर 1
सिकंदरपुर कर्ण, उन्नाव

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews