हमारा मिशन शिक्षण संवाद

धुन-ये देश है वीर जवानों का


यह मिशन शिक्षण  संवादों का

 अलबेलों का मस्तानों का

 यहाँ ज्ञान की गंगा बहती है

 रग-रग में मस्ती रहती है

 हो हो हो हो हो हो हो--2


1- कोई विज्ञान को सजा रहा 

    कोई गणित के अंक मिला रहा

   यहाँ कठिन विषय भी हँसते हैं 

    यहाँ ज्ञान के फूल बरसते हैं।

 हो हो हो हो हो हो हो----2

  

2.  यहाँ आर्ट और क्राफ्ट के भल्ले   हैं

      यहाँ सामाजिक के हल्ले हैं  

      यहाँ म्यूजिक के गोलगप्पे हैं 

      यहाँ गृह विज्ञान के अप्पे हैं  

 हो हो हो हो हो हो हो--------2. 

  

 3   कहीं हिंदी के मुहावरे हैं,

       कहीं इतिहासों की गाथाएँ

       कहीं भूगोल ज्ञान बढ़ाती है  

       शिक्षा का पाठ पढ़ाती है  

 हो हो हो हो हो हो हो--------2


रचनाकार
अनुराधा शर्मा,
इंचार्ज प्रधानाध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौली प्याऊ नगर, 
विकास क्षेत्र-मथुरा,
जनपद-मथुरा।


Comments

Total Pageviews