मिशन प्रेरणा लक्ष्य 2022

उत्तर प्रदेश की शिक्षा का, ये संदेश सबको बताना है, 

मिशन प्रेरणा का लक्ष्य, 2022 तक पूर्ण कराना है।


कक्षा 1 के बच्चों को, भाषा में इतना आना है, 

निर्धारित सूची में से, 5 शब्द सही पहचानना है। 

कक्षा 2 के बच्चों को, भाषा में इतना आना है, 

अनुच्छेद में से 20 शब्द, प्रति मिनट से पढ़ना है। 


कक्षा 1 के बच्चों को, गणित में इतना आना है, 

निर्धारित सूची में से, 5 अंक पहचानना है। 

कक्षा 2 के बच्चों को, गणित में इतना आना है, 

बिना हासिल के 75%, जोड़ घटाव करना है। 


कक्षा 3 के बच्चों को, भाषा में इतना आना है, 

निर्धारित सूची में से 30 शब्द, प्रति मिन से पढ़ना है। 

कक्षा 4के बच्चों को, भाषा में इतना आना है, 

छोटे अनुच्छेद के 75%, प्रश्नों को सही हल करना है। 


कक्षा 3 के बच्चों को, गणित में इतना आना है, 

हासिल वाले जोड़ घटाव के, 75% प्रश्न हल करना है। 

कक्षा 4 के बच्चों को, गणित में इतना आना है, 

गुणा के 75%सवालों को, सही से हल करना है। 


कक्षा 5 के बच्चों को, भाषा में इतना आना है, 

बड़े अनुच्छेद को पढ़कर, 75%प्रश्नों के उत्तर देना है। 

कक्षा 5 के बच्चों को, गणित में इतना आना है, 

भाग के 75%सवालों को, सही से हल करना है। 


उत्तर प्रदेश की शिक्षा का, ये संदेश सबको बताना है, 

मिशन प्रेरणा का लक्ष्य, 2022 तक पूर्ण कराना है। 


रचयिता
प्रियंका सक्सेना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय बैरमई खुर्द,
विकास खण्ड-अम्बियापुर, बिल्सी
जनपद-बदायूँ।



Comments

Total Pageviews