महिला सशक्तीकरण विशेषांक-233, स्मृति परमार, बदायूँ


*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-233*

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2786728421604737/

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 19 अक्टूबर 2020)
नाम- स्मृति परमार
पद- सहायक अध्यापक
विद्यालय- प्रा०वि०मामूर गंज, कादरचौक, बदायूं
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
मेरी नियुक्ति दिनाँक 9 नवंबर 2015 में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर हुईl यह विद्यालय जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर हैl यहाँ पहले नामांकित छात्रों के अनुपात में उपस्थिति बहुत कम थी और शिक्षा के प्रति जागरूकता भी नहीं थीl जो लड़कियां पढ़ना चाहतीं थीं, उन्हें भी घर के कार्यों की वज़ह से विद्यालय नहीं भेजा जाता था। सर्वप्रथम अभिभावकों को जागरूक किया गया जिससे धीरे-धीरे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने लगी साथ ही साथ जो बालिकाएं शिक्षा से वंचित रह जातीं थीं, वे भी पूरे उत्साह से विद्यालय के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने लगींl मैं समय- समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करती हूँl जिससे विद्यालय में छात्र उपस्थिति  के साथ ही बालिका शिक्षा में भी बढ़ोतरी हुई। विद्यालय में खेल- खेल में शिक्षा, मेहंदी, अंताक्षरी, सुलेख प्रतियोगिता, योग, पी. टी. और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का संचालन किया जाता है। अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आयी हैl बालक-बालिकाओं में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बढ़ी है तथा वे अनुशासन का पालन करने लगे हैंl
*मेरी उपलब्धियां-*
1.वर्ष 2018 में जिलाधिकारी महोदय द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गयाl
2. 8 मार्च 2019 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य मंत्री श्री बी. एल.वर्मा जी तथा मुख्य विकास अधिकारी जी के द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया गयाl
3. 2 फ़रवरी 2020 को AIPTF द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में सहायक शिक्षा निदेशक श्री अब्दुल मुबीन जी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआl
4. विद्यालय को पहली बार पर्यावरण शिक्षण केन्द्र लखनऊ द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित किया गया व मुझे राज्य स्तरीय अर्थियन पर्यावरण मित्र अवार्ड 2019 प्रदान किया गयाl

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*


Comments

Total Pageviews