सरदार वल्लभ भाई पटेल

जिसने भारत की बिखरी हुई,

रियासतों को एक बनाया।

सरदार पटेल कहलाया,

भारत को श्रेष्ठ बनाया।।

जय भारती, जय भारती,

जय भारती जय भारती।


आजादी मिलने पर भी बँटा हुआ था भारत,

कारगिल से कन्याकुमारी तक, चाहे कच्छ से हो कोहिमा तक।

565 से अधिक रियासतों को एक कराया,

सरदार पटेल कहलाया, भारत को श्रेष्ठ बनाया।।


31 अक्टूबर नाडियाड गुजरात में हुआ था जन्म,

बचपन से ही खेलों मे रूचि ब्रिज का खेल था पसंद।

किसान परिवार से होकर भी, बैरिस्टर बनकर आया 

सरदार पटेल कहलाया, भारत को श्रेष्ठ बनाया।।


गांधीजी के पद चिन्हों पर चलकर किए आंदोलन,

1918 खेड़ा हो या 1928 बारदोली का आंदोलन।

अपने फौलादी इरादों से भारत का विकास कराया,

सरदार पटेल कहलाया, भारत का विकास कराया।।


यहाँ आसमान से बातें करती मूर्ति स्टेचू ऑफ यूनिटी,

दुनिया को एकता के सूत्र में संकल्पित करती प्रतिमूर्ति।

नए भारत के शिल्पकार ने भारत को अखंड बनाया,  

सरदार पटेल जो आया भारत को श्रेष्ठ बनाया।।


जन्म दिवस को हमने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

सरदार पटेल जो आया भारत को श्रेष्ठ बनाया।।


रचयिता
सुमन पांडेय,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय टिकरी मनौटी,
शिक्षा क्षेत्र -खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।


Comments

Total Pageviews