खुद पे भरोसा रखना

तर्ज - डोली सजा के रखना


मन को लगाके पढ़ना, मेहनत भी खूब करना,

मिल जाएगी सफलता, याद तुम ये रखना।


आए जो कोई मुश्किल,

याद मुझको करना।

मैं साथ हूँ तुम्हारे,

हरपल ये याद रखना।

      मन को लगाके पढ़ना, मेहनत भी खूब करना,

      मिल जाएगी सफलता, याद तुम ये रखना।


माना कठिन हैं राहें,

खुद पे भरोसा रखना।

कभी निराश तुम ना होना,

दीप आशा के तुम जलाना।

        मन को लगाके पढ़ना, मेहनत भी खूब करना,

        मिल जाएगी सफलता, याद तुम ये रखना।


आए जो कोई उलझन,

दिल पे हाथ रखना।

सुलझेंगी सारी उलझन,

 बस याद रब को करना।

       मन को लगाके पढ़ना, मेहनत भी खूब करना,

       मिल जाएगी सफलता, याद तुम ये रखना।


मन में जोश भर के,

साधो लक्ष्य पे निशाना।

ना पीछे तुम हटना,

पछताओगे वरना।

        मन को लगाके पढ़ना, मेहनत भी खूब करना, 

        मिल जाएगी सफलता, याद तुम ये रखना।


जग में नाम करना,

सबका मान रखना।

मिल जाए जो शोहरत,

मत अभिमान करना,

       मन को लगाके पढ़ना, मेहनत भी खूब करना,

       मिल जाएगी सफलता, याद तुम ये रखना।


इंसान अच्छे बनना,

दुःख ना किसी को देना।

पाओगे खुशियाँ सारी,

बस इतना याद रखना।

      मन को लगाके पढ़ना, मेहनत भी खूब करना,

       मिल जाएगी सफलता, याद तुम ये रखना।


रचनाकार
सपना,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उजीतीपुर,
विकास खण्ड-भाग्यनगर,
जनपद-औरैया।



Comments

Total Pageviews