महिला सशक्तीकरण 234, डॉ.अनु राही, मुरादाबाद

*🙏🏼नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी मातृशक्तियों को नमन🙏🏼*
*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-234*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2790654297878816&id=1598220847122173

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
(दिनाँक- 23 अक्टूबर 2020)
नाम - डॉ० अनु राही
पद - स०अ० (विज्ञान), संकुल शिक्षक
विद्यालय-  कंपोजिट विद्यालय रामनगर खागूवाला
विकास क्षेत्र- ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद
*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- अगस्त 2013, वर्तमान में छात्र संख्या- 300
*उपलब्धियां*
शिक्षा शास्त्र विषय में डॉक्टरेट की उपाधि।
यूजीसी नेट एवं यूपी टेट की परीक्षा उत्तीर्ण।
समेकित शिक्षा, लिंग विभेदीकरण, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का दलित शिक्षा में योगदान, महिला सशक्तिकरण जैसे - अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर शोध पत्रों का प्रकाशन
*मेरे द्वारा किए गए कार्य*
✏विद्यालय में शैक्षिक एवं स्वस्थ वातावरण बनाने में प्रयासरत।
✏बालकों को विज्ञान विषय की समझ को बढ़ाने हेतु एक प्रयोगशाला का उपयोग।
विज्ञान विषय को विभिन्न प्रयोगों द्वारा समझाने पर बालकों की समाज एवं उत्साह में वृद्धि एवं विषय के प्रति उनकी रुचि एवं सीखने की आतुरता देखते ही बनती है।
✏विद्यालय में बालकों को आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं को बनाना सिखाना जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।
✏आई सी टी के उपयोग द्वारा बालकों को दी जाने वाली शिक्षा को रुचि पूर्ण एवं मनोरंजक बनाना।
✏बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान एवं प्रोत्साहन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों नाटकों प्रतियोगिताओं द्वारा छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत हुई एवं नामांकन में वृद्धि हुई।
✏बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु अभिभावकों से समय-समय पर संपर्क करना, एवं उन्हें अपनी बालिकाओं को शिक्षित करने हेतु प्रोत्साहित करना।
✏अपने साथ बालकों का सहयोग लेकर विभिन्न t.l.m. बनाए जिससे बच्चे स्वयं सीख कर आत्मविश्वास से कार्य करने में सक्षम है एवं विज्ञान विषय को विभिन्न प्रयोगों द्वारा समझने के कारण बच्चों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति का विकास हुआ जिससे वह अपने आसपास के वातावरण एवं उस में होने वाले परिवर्तनों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझ पाते हैं।
*स्वरचित संदेश*
*तोड़ डालो जंजीरे, अगर तुम्हें बांधकर रखे कोई।
सिखा दो अपने शागिर्दों को, आसमा को छू लेना।
और मान मत लेना कहना उनका, जो तोड़ते हैं हौसला तेरा।
बता दो उन्हें तुम घर उजाड़ दोगे घर मेरा, तो हौसला होगा और बुलंद मेरा।
तुम तोड़ते जाओ, मैं जोड़ती जाऊंगी।
मुश्किलों ने घेरा जब जब मुझे, आगे बढ़ने की चाहत बढ़ती गई।
इसे मेरी कमजोरी समझ लो, या समझ लो हौसला मेरा।
*सम्मान*
✏मिशन शिक्षण संवाद की मंडल स्तरीय कार्यशाला में आदरणीय बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।
✏मिशन शिक्षण संवाद द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।
_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*


Comments

Total Pageviews