181/2026, बाल कहानी- 13 अक्टूबर

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 181/2026
*13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)*
#बाल_कहानी- #झूठी_शिवानी
----------------------- 

बीठना गाँव में शिवानी नाम की एक लड़की रहती थी। वह बहुत तेज और पढ़ाई में मेधावी थी, लेकिन शिवानी को झूठ बोलने की बहुत गन्दी आदत थी। वह रोज़ सबको पागल बनाती रहती थी। गाँव के सभी लोग उससे बहुत परेशान थे।
एक दिन शिवानी जोर-जोर से चिल्लाने लगी, "अरे दौड़ो..दौडो। चोर आया! चोर आया! बचाओ!"
गाँव के लोग लाठी-डण्डा लेकर दौड़े-दौड़े आये। देखा तो वहाँ कोई चोर नहीं था।
शिवानी हँसने लगी, "मैंने तो तुम सबको पागल बनाया!"

दूसरे दिन शिवानी ने फिर वही किया। फिर चिल्लाई - "चोर... चोर! मेरा बस्ता ले गया!" सब लोग फिर दौड़कर आये। फिर कोई चोर नहीं था। सब गुस्सा हो गए और बोले, "शिवानी! अब हम तुम्हारी बात कभी नहीं मानेंगे।"

एक रात सच में एक चोर आ गया। चोर चुपके से शिवानी के घर में घुस गया और सारा अनाज, कपड़े और बर्तन बोरे में भरने लगा। शिवानी बहुत डर गई। वह रो-रो कर चिल्लाने लगी, "बचाओ! बचाओ! इस बार सच में चोर आ गया है!"
पर इस बार कोई भी नहीं आया। सबने सोचा कि शिवानी फिर से झूठ बोल रही है।"
चोर सारा सामान लूट कर चला गया। शिवानी का घर खाली हो गया। वह रोती रह गई। बाद में जल लोगों को पता चला तो वे बोले, "लगातार झूठ बोलने का यही नतीजा होता है। झूठ बोलने का नतीजा देख लिया? हम तो यही समझते थे कि तुम इस बार भी झूठ बोल रही हो।" शिवानी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने भविष्य में किसी को तंग न करने का निश्चय कर लिया।

#संस्कार_सन्देश -  
जो बार-बार झूठ बोलता है, सच बोलने पर भी कोई उसकी बात पर भरोसा नहीं करता। इसलिए हमें हमेशा सच बोलना चाहिए।

रचनाकार-
#ब्रजेश_सिंह (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय बीठना 
लोधा, अलीगढ़ (उ०प्र०)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews