महिला सशक्तीकरण विशेषांक- 347

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक-347
(दिनाँक-15/10/2026)
नाम:- श्रीमती प्रगति चौरसिया
पदनाम- सहायक अध्यापक
विद्यालय- मॉडल प्राथमिक विद्यालय औवार
विकासखण्ड- सदर, जनपद- प्रतापगढ़।

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*👇

*★प्रथम नियुक्ति/सामाजिक सेवा की शुरुआत-* 21/03/2016
प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार
विकासखण्ड-बदलापुर, जनपद- जौनपुर
*★वर्तमान  नियुक्ति/वर्तमान कार्यक्षेत्र-* 15/07/2019
मॉडल प्राथमिक विद्यालय औवार
विकासखण्ड- सदर, जनपद-प्रतापगढ़

*★प्रारम्भिक परिचय-* मैं, प्रगति चौरसिया, की प्रथम नियुक्ति स्पेशल बीटीसी प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात 21 मार्च 2016 को प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, विकासखंड बदलापुर, जनपद जौनपुर में हुई। प्रथम नियुक्ति के बाद जिस विद्यालय में मुझे कार्य करने का अवसर मिला, वहाँ मुझे किसी विशेष कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। किंतु अंतरजनपदीय स्थानांतरण के पश्चात जब मैं अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ पहुँची, तो अनेक चुनौतियाँ सामने आईं। जनपद जौनपुर और प्रतापगढ़ की कार्यप्रणाली एवं विद्यालयी परिवेश में मुझे काफी अंतर का अनुभव हुआ। हालाँकि, निरंतर प्रयास, धैर्य और समर्पण के साथ धीरे-धीरे मैंने विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाने में सफलता प्राप्त की।
*★विद्यालय/जीवन की समस्यायें एवं समाधान-*
विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के समय नामांकन कम होना, बच्चों की अनियमित उपस्थिति, विद्यालय का वातावरण रुचिकर न होना तथा बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करना जैसी चुनौतियाँ थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए मैंने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस प्रयास से बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई, उनकी उपस्थिति नियमित हुई तथा विद्यालय में बच्चों का ठहराव बढ़ा।
*★स्वयं के जीवन के संघर्ष एवं सफलताएँ-*
मेरी प्रथम नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, बदलापुर, जौनपुर में हुई थी। वहाँ की प्रधानाध्यापिका डॉ. विभा शुक्ला जी वर्ष 2019 में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। उनके सान्निध्य में मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। विद्यालय में शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का संचालन तथा समर्पण के साथ कार्य करना मैंने उन्हीं से सीखा।
प्रतापगढ़ आने पर अनेक नई चुनौतियाँ सामने आईं। मैंने निरंतर प्रयास, अनुभव और आत्मविश्वास के बल पर उनका सामना किया। इस यात्रा ने मुझे एक बेहतर शिक्षक बनने के साथ-साथ निरंतर सीखने और स्वयं को विकसित करने की प्रेरणा दी।

*★कार्यक्षेत्र की उपलब्धियाँ-*
1.स्मार्ट क्लास का सफल संचालन: स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को आधुनिक तकनीक की सहायता से रोचक एवं प्रभावी शिक्षण प्रदान करने का प्रयास किया।
2.दीवारें भी बोलती हैं: विद्यालय की दीवारों पर शैक्षिक एवं विषय-आधारित चित्रकारी के माध्यम से शिक्षण को रोचक, सरल और प्रभावी बनाने का प्रयास किया। इन चित्रों का उद्देश्य विद्यालय के वातावरण को आकर्षक बनाना तथा बच्चों को देखकर सीखने के अवसर प्रदान करना है।

*★स्वयं की उपलब्धि-*
◆1.पंचम जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता 24 सितंबर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
◆2.नॉलेज शेयरिंग एवं नवाचार मेला: प्रतिभाग कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
◆3.हमारा आँगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम: 24 फरवरी 2026 को आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
◆4.दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी: 19 जनवरी 2026 को प्रतिभाग कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
◆5.महिला शिक्षक संघ में दायित्व: वर्ष 2026–27 में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की सदर ब्लॉक कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।
◆6.महिला सशक्तीकरण सम्मान: उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा सम्मान प्राप्त किया।
◆7.शैक्षिक पुस्तक का निर्माण: गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं रोचक बनाने के उद्देश्य से ‘जादू गणित का’ नामक पुस्तक का निर्माण किया।
◆8.बृहत् विधिक सहायता एवं सेवा शिविर: प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
◆10.‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम: प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
◆11.अन्य शैक्षिक कार्यक्रम: स्कूल चलो अभियान, शिक्षामित्रों के सम्मान तथा पीएम पोषण दिवस सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
◆12.सप्तम जिला स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता: 28 सितंबर 2026 को डायट प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
*★मिशन शिक्षण संवाद के लिये संदेश-*
मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश-
मिशन शिक्षण संवाद हम जैसे शिक्षकों के लिए केवल एक मंच नहीं, बल्कि सीखने, सिखाने, नवाचार करने और अपने अनुभवों को साझा करने का एक सशक्त माध्यम है। यह मंच शिक्षकों को नई शिक्षण विधियाँ अपनाने, एक-दूसरे से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।

_✏संकलन_
ज्योति कुमारी

*📝टीम मिशन शक्ति शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews