६०८~ अनमोल रत्न सरिता मैन्दोला (स०अ०) विद्यालय- रा०उ०प्रा०वि० गूमखाल, द्वारीखाल जनपद- पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1- शिक्षक का परिचय

नाम - सरिता मैन्दोला (स०अ०)
विद्यालय- रा०उ०प्रा०वि० गूमखाल, द्वारीखाल
जनपद- पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड

प्रथम नियुक्ति- 20-03-1992
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 24-08-2009
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास
A- स्वयं का प्रयास-:
(1) 2016 से निरन्तर छात्र नामांकन में वृद्धि हेतु सेवित ग्राम के अलावा अन्यत्र ग्रामों से बच्चों का दाखिला अपने विद्यालय में करवाया।
(2) विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष व्यक्तिगत रूप से पठन सामग्री  प्रदान की जाती है।
(3) बच्चों को स्वरचित कविता, कहानी सुनाकर उन्हें भी रचनात्मकता हेतु प्रेरित करती हूंँ। प्रार्थना सभा में स्वरचित प्रार्थना, गढवाली व अंग्रेजी में करवायी जाती है।


(4) प्रार्थना  हारमोनियम, ढोलक व अन्य वाद्य यन्त्रों के द्वारा करवायी जाती है, प्रेरक कथा, सामान्य ज्ञान, श्लोक वाचन व आनन्दम  पाठ्यचर्या प्रतिदिन करवाया जाता है। डम्बल व लेजियम द्वारा व्यायाम होता है।
B- शिक्षकों के सहयोग से-
(1) 2017 से विद्यार्थियों के लिए सभी सहयोगी शिक्षकों के द्वारा वाहन की सुविधा करवायी गयी, वर्तमान में अब वाहन की जगह एक-एक अभिभावक  अपने-अपने ग्राम से बच्चों को स्कूल लाने ले जाने का कार्य करते हैं।
(2) सभी शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क कर नामांकन व बच्चों की प्रगति व अन्य गतिविधियों समय-समय पर देते रहते हैं।
(3) छात्रों को नियमित स्कूल आने हेतु स्कूल में भयमुक्त व सौहार्दपूर्ण वातावरण हेतु बच्चों की व्यक्तिगत परेशानियाँ व सुख-दुख का भी ध्यान रखा जाता है व हर सम्भव  सहायता की जाती है।

4- शिक्षण कार्य व अन्य गति विधियों में सहयोग 
➡️ आनन्दम पाठ्यचर्या के तहत शिक्षक हस्त पुस्तिका उच्च प्राथमिक की तीनों कक्षाओं हेतु निर्मित की।
➡️ गढ़वाली साहित्य निर्माण के अन्तर्गत कक्षा1से 5 तक के लिए डायट पौड़ी में पाठ्यक्रम निर्माण में सहयोग किया।
C- जनप्रतिनिधियों के सहयोग से
➡️ ब्लॉक प्रमुख महोदय से स्कूल का भव्य गेट बनवाया गया।
➡️ ग्राम प्रधान द्वारा स्कूल में मंच व बैठने हेतु  स्कूल परिसर में सीमेण्ट के बेंच बनवाये गये।
➡️ क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा सड़क से लेकर स्कूल तक रास्ते के किनारे रेलिंग निर्माण करवाया गया।
D- शासन का सहयोग
➡️ कम्प्यूटर की व्यवस्था की गयी, जिसके द्वारा बच्चे कम्प्यूटर में सामान्य जानकारी व कार्य कर पाते हैं।
E- जन सहभागिता से


➡️ राष्ट्रीय पर्व व  विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता।
F- किये गये प्रयासों का परिणाम
➡️ छात्र नामांकन में लगातार वृद्धि।
➡️ जन प्रतिनिधियों का निरंतर सहयोग।
छात्र संख्या में वृद्धि
2017-18 में 4
2018-19 में 12
2020-21 में 16
2021-22 में 20
2022-23- में 26
2023-24 अद्यतन- 21
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02gfa867wFwZrC8eDHazTZQFR5rimRN7u3SVok8AxJVEZXjYoBhoRFSNVtww4aui24l&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz

👉 विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :-
➡️ जनपद स्तर तक सपनों की उड़ान, क्रीड़ा, सांँस्कृतिक गतिविधियों में व ओलम्पियाड में प्रतिभाग।
➡️ राज्य स्तरीय बाल पुस्तक व बाल प्रहरी में कु प्रियाँशी की स्वरचित कविता प्रकाशित।
➡️ अजीम प्रेमजी संस्था द्वारा प्रकाशित राज्यस्तरीय"बाल छपाक" बाल मैगजीन में दो बालिका कु० आरती व कु० जिया की कविता प्रकाशित हुई हैं।
➡️ छात्र/छात्राओं की स्वरचित कवितायें मिशन शिक्षण संवाद में भी समय-समय पर प्रेषित की जाती हैं।
➡️ 2021में एक छात्र व 2022 में तीन विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड हेतु चयन।
➡️ बच्चों द्वारा मुखौटे निर्माण, पेण्टिंग्स व पत्थरों पर चित्रकारी की जाती है।
➡️ प्रार्थना सभा में बच्चों द्वारा हिन्दी,गढ़वाली व अंग्रेजी में प्रार्थना व समूहगान करते हैं, स्कूल का कुलगीत जो मेरे द्वारा गढ़वाली में रचित है, गाया जाता है।





➡️ प्रतिदिन आनन्दम् पाठ्रयचर्या की आबंटित खण्डों के अनुसार क्रिया कलाप करवाये जाते हैं।
➡️ जो भी उत्सव व पर्व होते हैं उनकी जानकारी देना तथा उन पर आधारित कार्यक्रम करवाना।
👉 शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धि :-
➡️ पाठ्यवस्तु को रोचक व सुगम बनाने हेतु  कहानी, लेख, निबन्ध आदि का कविता में रूपान्तरण कर शिक्षण करवाना।
➡️ मुखौटों के द्वारा पाठ्य सामग्री का रोल प्ले, नाटक द्वारा बच्चों को निःसंकोच होकर वार्तालाप के अवसर प्रदान करना।
👉 शिक्षक के विभिन्न सम्मानों व पुरस्कारों का विवरण 
➡️ वर्ष-2020 में उत्तराखण्ड स्टेट काउंसिल फोर साइंस टेक्नोलोजी द्वारा राज्य स्तरीय कविता ऑनलाइन प्रतियोगिता में मैंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसके लिए संस्था द्वारा प्रमाण पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
➡️ वात्सल्यम् अभ्युदय मंथन द्वारा नवाचारी शिक्षक सम्मान दियि गया।
➡️ 2021में लाॅयन्स क्लब द्वारा सम्मानित किया।
➡️ नवोदय क्रान्ति द्वारा नवाचारी सम्मान व अलग-अलग नवाचारों तथा क्विज प्रतियोगिता आदि के लिए सम्मानित किया गया ।
➡️ मिशन शिक्षण संवाद द्वारा" उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2021व टेक्निकल टीम 2022 हेतु "शिक्षा रत्न" सम्मान दिया गया।
➡️ "साउथ एशिया टीचर एक्शलेंस" अवार्ड 2022 गोपाल किरन संस्था द्वारा प्रदत्त किया गया।
➡️ MIET हल्द्वानी मेंअमर उजाला तथा देवभूमि फाउण्डेशन की ओर से "देवभूमि उत्कृष्टता" सम्मान प्राप्त हुआ।
➡️ शैक्षिक आगाज संस्था द्वारा "स्मार्ट टीचर सम्मान"दिया गया।
➡️ अखिल भारतीय कवि मंच  मध्यप्रदेश द्वारा"काव्य गौरव "सम्मान,के.बी.राईटर्स द्वारा "कलमकार "सम्मान।
➡️ अखिल भारतीय विश्व लेखिका मंच द्वारा"उत्तराखण्ड नारी गौरव"सम्मान,प्रदान किये गये
➡️ उत्तराखण्ड दूरदर्शन में महिला कवि गोष्ठी स्वरचित गढ़वाली रचनाओं पर कविता पाठ।
👉 मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :- मिशन शिक्षण संवाद वह मंच है जो सभी को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने व सबके साथ साझा करने का सुअवसर  प्रदान करता है।मंच के सहयोग से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भली-भांँति हो रहा है।लॉकडाउन से आज तक का सफर निरन्तर गतिमान है। सभी शिक्षकों को ICT की सम्पूर्ण जानकारी हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण करवाये  जाते हैं जो कि बहुत ही सराहनीय है।
मैं मिशन शिक्षण संवाद का दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हूँ कि मिशन शिक्षण संवाद टीम ने मुझे   साथ जोड़ कर कार्य करने का सुअवसर प्रदान किया।
👉 शिक्षक समाज के लिए सन्देश :-
विद्यार्थी अपने शिक्षकों  में ही अपना आदर्श ढूंँढते हैं। अतः शिक्षक को अच्छे समाज व आदर्श नागरिकों के निर्माण हेतु सतत् प्रयासरत रहते हुए स्वयं का व्यवहार (कृतित्व व व्यक्तित्व) प्रभावमय बनाने हेतु सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी, समानता, समय का पाबन्द व निःस्वार्थ भाव से छात्र व समाज हित में अपने कार्य को करते रहना है, जिससे हमारा आदर्श नागरिक व स्वस्थ समाज बनाने का सपना पूर्ण हो सकेगा।
संकलन- श्रीमती रीता सेमवाल
जिला संयोजक पौड़ी
19-06-2023
==========================
सहयोग- माधव सिंह नेगी, टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड
नोट :- जो अनमोल रत्न जिला एडमिन/ संयोजक के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया व जांच के बाद आते हैं उन्हें ही किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग का अथवा वार्षिक अनमोल रत्न प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। शेष सीधे बिना किसी जांच के आने वाले अनमोल रत्नों को केवल प्रचार-प्रसार कर प्रोत्साहित किया जायेगा।
सादर निवेदन:- टीम मिशन शिक्षण संवाद
सम्पर्क : वाट्सअप- 9458278429

Comments

Total Pageviews