६०५~ अनमोल रत्न पुष्पा बहुगुणा (प्रभारी प्र०अ०) विद्यालय- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपोला (उठड़), ब्लॉक- जाखणीधार, जनपद- टिहरी गढ़वाल राज्य- उत्तराखण्ड

 🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से बहन श्रीमती पुष्पा बहुगुणा जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और प्रेरक प्रयासों से विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश को आकर्षक एवं उपयोगी बनाया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षकों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास है।



आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ रोचक एवं अनुकरणीय प्रयासों को :-
👉1- शिक्षक का परिचय
श्रीमती पुष्पा बहुगुणा (प्रभारी प्र०अ०)
विद्यालय- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपोला (उठड़), ब्लॉक- जाखणीधार, जनपद- टिहरी गढ़वाल
राज्य- उत्तराखण्ड
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0BXejgufqPPUqGyk2ksWAQLPEpNcCipaLWfnqsQBiTbzADwWMCpg4Zw881pGERnhil&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz
प्रथम नियुक्ति- 15/09/1992
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 05/08/2000
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास-
⚘️A-  स्वयं के प्रयास
1-2003 से विद्यालय में छात्र संख्या में वृद्धि।
2- 2016 प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए भौतिक रूप से विद्यालय भवन के छत से वर्षा का पानी दीवारों से बहता था, जिससे रंगाई के बाद दीवारें पुनः खराब हो जाती थीं। उसके लिए छत की मरम्मत गांँव वालों के सहयोग से किया गया।
3-दीवारों का रंग- रोगन कर प्रेरक सूक्तियांँ और ज्ञानवर्द्धक तस्वीरें एवं चित्रकारी से सजाया गया।
4-प्रार्थना सभा को मनोरंजक एवं आनंदित बनाने के लिए पियानो, ढोलक,  चिमटा, साउंड सिस्टम इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
5-प्रार्थना सभा के बाद नियमित समाचार, प्रेरक कहानियाँ, श्लोक, कविताएं व अन्य गतिविधियाँ प्रत्येक बच्चे के द्वारा बारी-बारी से करवाई जाती हैं।
6-नियमित रूप से बच्चों की दैनिक स्वच्छता देखना तथा दैनिक योग/व्यायाम करवाया जाता है।











⚘️B- शिक्षकों के सहयोग से:-
1- घर- घर जाकर बच्चों के अभिभावकों से मिलना।  बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करना।
2- बच्चा रोज स्कूल आए उसके लिए भयमुक्त  व सुरुचिपूर्ण वातावरण तैयार करना।
3- शिक्षण कार्य एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग।
⚘️C- जनप्रतिनिधियों के सहयोग से:-
1- राष्ट्रीय पर्व एवं अन्य कार्यक्रमों पर अपनी उपस्थिति देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाना एवं स्वयं भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लेना।
2- 2023 में ग्राम सभा प्रधान ग्राम वासियों  एवं SMC के सहयोग से भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।
⚘️D- शासन का सहयोग-
1- कंप्यूटरों की व्यवस्था जिससे बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
2- बच्चे कंप्यूटर में छोटे-छोटे कार्य कर लेते हैं जैसे प्रिंट आउट, ड्राइंग बनाना, टाइपिंग करना  इत्यादि।
⚘️E- जन सहभागिता से-
1- समय- समय पर विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्द्धन करना।
2-बरसात के समय रास्तों से झाड़ियांँ काटना एवं रास्ते ठीक करना।
👉 किए गए प्रयासों का परिणाम:-
1- नामांँकन दर में बढ़ोतरी।
2-छात्र नामांँकन स्थिति
2020 - 21- 24
2021 - 22- 28
2022 - 23- 31
3- छात्र उपस्थित 95% से 98% की बढ़ौतरी।
4- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 18
👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाॅं:-
A- 1- 2003 से सपनों की उड़ान सांस्कृतिक कार्यक्रम संकुल, ब्लॉक से जिला स्तर तक लगातार प्रतिभाग करना।
2- ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 2010 से लगातार  बच्चों का चयन जिला स्तर के लिए होता रहा है।

















3- 2017 में 8 बालिकाओं का राज्य स्तरीय सपनों की उड़ान नाटक के लिए चयन। जिसमें दीपिका, तनीषा, प्रेरणा, सलोनी, मीनाक्षी, स्मिता, कृष्णा, अर्जुन 8 बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रुद्रपुर हल्द्वानी में प्रतिभाग किया।
4- 2018 सपनों की उड़ान में 8 छात्रों का ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाषण , निबन्ध, कला, अंताक्षरी लोकनृत्य, नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले हेतु चयन हुआ।
5- वर्ष 2019 में कु० प्रियंका रावत, कक्षा 8, कुमारी प्रेरणा रावत कक्षा 8 का ब्लॉक से वाद- विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर  जिले हेतु चयन हुआ।
6- वर्ष 2019 योग प्रतियोगिता में सागर रावत का जिले के लिए चयन।
7- वर्ष 2022 में सुजल मेहरा कक्षा 7 से इंस्पायर अवार्ड ब्लॉक से जिले के लिए चयन।
2023 में ब्लॉक स्तर पर फैंसी ड्रेस एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा जिला स्तर पर लोक नृत्य में तीसरे स्थान पर रहे।
8- वर्ष 2022 में कुमारी राधिका SMMS छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण।
9- 2023 में अभिजीत व कृष्णा रावत दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति के लिए चयन।
10- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियांँ- बच्चे क्राफ्ट में मास्क बनाना, बैग बनाना फूल एवं सजावट संबंधित कई रंग-बिरंगे क्राफ्ट बनाना जानते हैं।
11- बच्चे स्वरचित कविताएंँ एवं कहानियाँ  लिखते हैं जिसमें मिशन शिक्षण संवाद द्वारा 5 बच्चों को बाल रत्न प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियां:-
1- प्रार्थना सभा की शुरुआत गायत्री मंत्र उच्चारण, सरस्वती वंदना, समूह गान प्रत्येक दिन अलग-अलग होती है। प्रतिज्ञा दो दिन हिंदी, दो दिन अंग्रेजी में और दो दिन संस्कृत में बोली जाती है।
2- प्रार्थना सभा के समापन पर राष्ट्रगान पियानो के साथ ठीक 52 सेकेंड में लय- ताल के साथ गाया जाता है।
3- प्रार्थना सभा में प्रतिदिन सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी।
4- प्रतिभा दिवस पर छात्रों को विभिन्न रूचिकर गतिविधियों में प्रतिभाग करवाना।
5- छात्रों को विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करना।
6- सभी राष्ट्रीय पर्वों, महापुरुषों की जयंती,  प्रवेशोत्सव एवं अन्य समारोह के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
7- गरीब छात्रों का जन्मदिन एवं उनके बुजुर्ग दादा-दादी जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
8- होली, दीपावली दशहरा में अवकाश से पहले रंगोली बनाना एवं उत्सव मनाए जाते हैं।
9- स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी जी की जयंती पर अभिभावकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है। उनकी जयंती को ढोल दमाऊँ वाद्य- यंत्र (सांस्कृतिक विरासत) के साथ बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जिससे बच्चों को अपनी लोक संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिलता है।
👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A-  1- पाठ सरलता से छात्रों की समझ में आ जाय, उसके लिए पाठ पर आधारित रोचक कविताओं की रचना करना।
2- पाठ आधारित टी०एल०एम० का निर्माण करना।
3- मौलिक संस्कारिक कहानियां9 लिखना एवं सुनाना दैनिक योगाभ्यास करवाना।

B-1- शिक्षक के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण:
*वर्ष 2019 में माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया।*
2- 2019-20 में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा योग दिवस में प्रशस्ति पत्र दिया गया।
3- 2021-22 में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा सहयोगी एवं प्रचारक सदस्य के रूप में प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।
4- 2020 से काव्यांँजलि  समूह में पाठ आधारित एवं अन्य कविताओं का निरन्तर सृजन।
5- 2022 में मिशन शिक्षण संवाद दारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया।
👉मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:-
2019 में मिशन शिक्षण संवाद परिवार से जुड़ना, उनके साथ कार्य करना, अपनी छोटी- छोटी प्रतिभा को निखारने का मंच मिलने के साथ इस यात्रा के बहुत सुखद अनुभव रहे हैं। लॉकडाउन में जब हर तरफ अंधेरा  नजर आ रहा था तब मिशन शिक्षण संवाद एक मात्र ऐसी टीम थी जिसके मंच की सहायता से बच्चों तक पठन- पाठन सामग्री पहुंँचाने में कारगर सिद्ध हुआ। सबसे बड़ी आत्म संतुष्टि गरीब बच्चों की मदद करना, उनके मोबाइल में नेट पैक डलवा कर उनको ऑनलाइन शिक्षण से जोड़ना, विभिन्न पठन सामग्री भेज कर उन तक पहुंँचाना।
2- मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से मैंने लाॅक डाउन के समय ICT प्रशिक्षण लेकर अनेक ऐप पर टी०एल०एम० वीडियो तैयार कर छात्रों तक पहुंँचा कर पठन-पाठन कार्य जारी रखा।
अतः मैं मिशन शिक्षण संवाद टीम को तहेदिल से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करती हूंँ कि जिन्होंने मुझे अपने साथ कार्य करने का अवसर प्रदान किया।
     👉 शिक्षक समाज के लिए संदेश :-
यदि हम ईमानदारी, सत्यनिष्ठता एवं निःस्वार्थ भाव से कार्य करते रहें तो, जिस प्रकार शिक्षक, समाज का दर्पण कहलाता है उसी प्रकार बच्चे शिक्षक का दर्पण होते हैं। इसलिए हमें बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, प्रेम, त्याग, दया भाव, एवं नैतिक गुणों के विकास  पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे हम अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में सक्षम हो सकेंगे और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अवश्य हीसफल होंगे।
संकलन-माला ममगाईं
जिला एडमिन टिहरी

सहयोग- माधव सिंह नेगी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड
12-06-2023
नोट :- जो अनमोल रत्न जिला एडमिन/ संयोजक के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया व जांच के बाद आते हैं उन्हें ही किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग का अथवा वार्षिक अनमोल रत्न प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। शेष सीधे बिना किसी जांच के आने वाले अनमोल रत्नों को केवल प्रचार-प्रसार कर प्रोत्साहित किया जायेगा।
सादर निवेदन:- टीम मिशन शिक्षण संवाद
सम्पर्क : वाट्सअप-9458278429

Comments

Total Pageviews