६०६~ अनमोल रत्न डॉ० आभा सिंह भैसोड़ा (स०अ०) विद्यालय- राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़, ब्लॉक- हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल, उत्तराखण्ड
🏅अनमोल रत्न🏅
👉1..शिक्षक का परिचय :-
डॉ० आभा सिंह भैसोड़ा (स०अ०)
विद्यालय- राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़, ब्लॉक- हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल, उत्तराखण्ड
प्रथम नियुक्ति:- 02.03.2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त :- 25.07.2015
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :
1-विद्यार्थियों की प्रतिभा को मुखर बनाना,
2-छात्र-छात्राओं की प्रतिभा पहचान कर उस पर कार्य करना।
जिसके लिये निम्न रचनात्मक कार्य किये गये
a- 2022-23 में कक्षा 5 के 54 बच्चों में से 30 बच्चों की बाल साहित्य पत्रिका प्रकाशित की गई।
b- कक्षा कक्ष में शिक्षण कार्य के अतिरिक्त शास्त्रीय नृत्य कत्थक का प्रशिक्षण दिया जाता है।
c- बच्चों को मूर्तिकला का प्रशिक्षण
d-ऐपण कला का प्रशिक्षण
e-पपेट निर्माण और संचालन का प्रशिक्षण
f-स्वरचित कविताएंँ रचने का प्रशिक्षण
g- पपेट के माध्यम से शिक्षण
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से
1-प्रार्थना सभा को रोचक बनाना। वाद्य यंत्रों के साथ उत्कृष्ट प्रार्थना सभा।
2- समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण का आयोजन करना। अभी मई माह में बच्चों को वानिकी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण करवाया।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :
1- विद्यालय में वाशिंग काउंटर बनवाया रोटरी क्लब के माध्यम से।
2-विद्यालय में अपनी कक्षा में प्रतिवर्ष कापियों का वितरण करना।
D- शासन के सहयोग से
1-विद्यालय की चाहर दीवारी हेतु प्रयास जारी
2-विद्यालय के बाहर पार्किंग हेतु प्रयास जारी
E- जन सहभागिता से
1-जन सहभागिता से कमजोर बच्चों हेतु ट्यूशन की व्यवस्था न्यूनतम खर्च पर।
2-विभिन्न एन०जी०ओ० के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के कपड़ों एवं पाठ्य सामग्री की व्यवस्था करवाना।
F- अन्य सहयोग से :
1-भोजन माता और बच्चों के सहयोग से किचन गार्डन और बागवानी का निर्माण किया गया है।
2-समय-समय पर समाज के विद्वान और प्रेरक मोटीवेटर, शिक्षक, प्रशिक्षण कर्ताओं की व्यवस्था कर बच्चों को मोटिवेट करना।
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन
विद्यालय में नामांकन की समस्या नहीं है, प्राथमिक में लगभग सवा तीन सौ छात्र अध्ययनरत हैं।
छात्र-नामांकन स्थिति
2020-21- 300
2021-22-300
2022-23- 300
2023-24- 298 अद्यतन
नई शिक्षा नीति के तहत
विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित होने से विद्यालय की प्रतिष्ठा समाज में दिनोदिन बढ़ती जा रही है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत
उपस्थिति लगभग 85 प्रतिशत रहती है।
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या-
राजीव गांँधी और नवोदय विद्यालयों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाती है। समय-समय पर छात्र छात्राओं का चयन होता रहता है।
👉4- विद्यार्थियों की
उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :
➡️ छात्र छात्राएंँ जनपद स्तर तक विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों जैसे सपनों की उड़ान, क्रीड़ा रैली, आदि में प्रतिभाग करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।
➡️ विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे" स्पेल कंपटीशन", मैथ्स विजार्ड व क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है व जनपद स्तर तक प्रतिभाग करते हैं।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण :
➡️ छात्र-छात्राएंँ समय-समय पर राजीव गांधी नवोदय , जवाहर नवोदय एवं सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ :
➡️ समय-समय पर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होते रहते हैं-जैसे चित्र कला प्रतियोगिता
सांस्कृतिक कला प्रतियोगिता, धात संस्था देहरादून के फूल देई कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।
➡️ विद्यार्थियों की कविता, चित्र आदि पत्र-पत्रिकाओं में छपती हैं ।
➡️ कक्षा 5 के विद्यार्थियों द्वारा स्वरचित कविताओंं की पुस्तक का निर्माण।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ :-
➡️ गायन प्रशिक्षण।
➡️ कुमाऊंनी साँस्कृतिक नृत्य- नाटिकाओं का प्रशिक्षण और मंचन ।
➡️ स्वच्छता अभियान हेतु रैलियों में प्रतिभाग।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण
➡️ दृश्य श्रव्य साधनों का निर्माण
➡️ विषयवस्तु को सरल, सुबोध व रुचिकर बनाने के लिए स्वरचित कविताएंँ बनाना।
➡️ छात्र आकाश मौर्य, कक्षा-द्वितीय को लखनऊ की सामाजिक संस्था ने उत्कृष्ट काव्य रचना व काव्य पाठ हेतु सम्मानित किया।
➡️ बाल प्रहरी पत्रिका के ऑनलाइन कार्यक्रम में भी मेरे सहयोग से बच्चे प्रतिभाग कर रहे है।
➡️ मिशन शिक्षण संवाद की काव्यांजलि में भी मेरे विद्यार्थियों की कविताएंँ छपती रहती हैं।
➡️ बच्चों की स्वरचित कविताओं को पत्र-पत्रिकाओं में भी स्थान मिलता है।
➡️ मेरी स्वयं की कविताएंँ पत्रिकाओं में छपती रहती हैं।➡️ अमर उजाला के 'दिल से' कॉलम की मैं नियमित लेखिका हूंँ।
➡️ कुमाऊंनी पुस्तक लेखन में मेरे द्वारा निरन्तर सहयोग किया गया। जो पाठ्यक्रम में लगी है।
➡️ ब्लाॅक संसाधन केन्द्र द्वारा छपी पत्रिका में मेरे द्वारा सहयोग दिया गया और मेरे विद्यालय के बच्चों
की कविताएंँ भी उसमें छपी हैं।
➡️ काव्याॅंजलि की मैं नियमित कवियत्री हूँ।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण
➡️ सन 2013 से निरन्तर निशुल्क योग प्रशिक्षण दे रही हूंँ।
➡️ कक्षा अद्यतन निरंतर जारी है।
➡️ 2मई 2019को पतंजलि हरिद्वार से आए केंद्रीय प्रभारी श्री राकेश जी ने योग में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया।
➡️ आकृति एज केयर सेंटर हल्द्वानी द्वारा 2019 में कोरोना वॉरियर के रूप में सम्मानित किया गया।
➡️ 18मई 2020को स्वयं के प्रयासों से महामारी के दौर में जन सामान्य को मास्क वितरण किये गये।
➡️ 5 सितम्बर 2020 रोटरी क्लब एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित। ➡️ 2019 में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा "उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान" से सम्मानित किया गया।
➡️ उपजिला मजिस्ट्रेट हल्द्वानी (श्री विवेक राय जी) द्वारा दिनांँक 26 जनवरी 2021 को बी०आर०सी० धोला खेड़ा में बीआरजी समूह की सक्रिय सदस्य के रूप में सम्मानित किया गया।
➡️ कोरोना काल में आनलाइन निःशुल्क योग प्रशिक्षण देने के लिए कोरोना वॉरियर सम्मान से मुझे उप जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सम्मानित किया गया।
➡️ 26 जनवरी 2021को शिक्षा उत्कृष्टता सम्मानभ
➡️ 2022में अमर उजाला और एम आई ई टी द्वारा सम्मानित किया गया।
➡️ नवज्योति संस्था पंखुड़ियांँ द्वारा नारी शक्ति सम्मान मार्च 2023
➡️ इसके अतिरिक्त विभिन्न काव्य गोष्ठियों में प्रतिभाग करने के कारण समय-समय पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया हैं।
➡️ विद्यालय के बच्चों को प्रतिदिन योगा करवाने व मेरे द्वारा योग- पोस्ट भेजने के कारण प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ :
➡️ वर्ष 2022 का कैंप विशेष था बच्चों के लिए 1 जून 2022 से 7 जून 2022 तक समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
➡️ बच्चों को विभिन्न कौशलों का तथा अलग-अलग विशेषज्ञों को बुलाकर संस्कार गीत आदि का प्रशिक्षण दिया गया। अंत में 7 जून को शैक्षिक भ्रमण के लिए वानिकी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र में ले जाकर बहुत सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराया गया। कैंप में लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश :
मिशन शिक्षण संवाद एक बहुत पुनीत कार्य को अंजाम दे रहे हैं उनके लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएंँ हैं इसी प्रकार शिक्षकों के भीतर की अभिव्यक्ति को बाहर लाने का प्रयास करेंगे और उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान कर बच्चों एवं समाज को लाभान्वित करेंगे।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :-
हम सबका एक ही उद्देश्य है बच्चों को किस प्रकार से अच्छा शैक्षिक माहौल अपने प्रयासों से दिया जाए और उनके शैक्षिक विकास करने में हमारी अधिकतम भागीदारी बनी रहे इस पुण्य कार्य हेतु हमारा निरन्तर प्रयास बना रहे ।
👉9- संकलन एवं सहयोग- सन्तोष कुमार जोशी, मिशन शिक्षण संवाद नैनीताल
➡️साभार- माधव सिंह नेगी, टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड।
14-06-2023
नोट :- जो अनमोल रत्न जिला एडमिन/ संयोजक के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया व जांच के बाद आते हैं उन्हें ही किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग का अथवा वार्षिक अनमोल रत्न प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। शेष सीधे बिना किसी जांच के आने वाले अनमोल रत्नों को केवल प्रचार-प्रसार कर प्रोत्साहित किया जायेगा।
सादर निवेदन:- टीम मिशन शिक्षण संवाद
सम्पर्क : वाट्सअप-9458278429



















Comments
Post a Comment