६०३ ~ अनमोल रत्न बृजेश कुमार (प्रधानाध्यापक) प्राथमिक विद्यालय उससा, पंदह, बलिया, उत्तर प्रदेश

   🏅 #अनमोल_रत्न🏅


मित्रो आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से जनपद बलिया के अनमोल रत्न शिक्षक साथी भाई बृजेश कुमार जी से करवा रहे हैं। जिन्होंने अपनी एवं विद्यालय परिवार की मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के समर्पित प्रयासों से, न सिर्फ अपने विद्यालय को सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया बल्कि ऐसा अद्भुत कार्य कर दिखाया है जिसके लिए हजारों विद्यालय लाखों व्यय अथवा अनेक प्रयासों के बाबजूद असफल और असहज रहते हैं परन्तु आपने अपने सीमित संसाधन, सरकारी विद्यालय की अनेकों विषम परिस्थितियों के बीच भी नामांकन एवं ठहराव जैसी दुर्लभ उपलब्धि को 5 वर्षों के अन्तराल में 38 से बढ़कर 446 छात्र तक पहुँचा दिया। ऐसी अद्भुत एवं हम सभी के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय उपलब्धि को मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ!💐🙏🙏🙏

आइये जानते हैं आपके एवं विद्यालय परिवार द्वारा किए गये प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02sohFJXpeVswCEXmUX4Esw4UjHXbfujHn9eR12U9qpsjgRJnsuvAUV4wSqC4CdeMcl&id=100069042482506&sfnsn=wiwspmo&mibextid=RUbZ1f

👉1.शिक्षक का परिचय :- बृजेश कुमार (प्रधानाध्यापक)
प्राथमिक विद्यालय उससा, पंदह, बलिया, उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति : 10 फरवरी 2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 07 मार्च 2018
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :-
A- स्वयं के प्रयास :- निपुण भारत मिसन के अंतर्गत विद्यालय को निपुण बनाने के लिए  कई तरह के नये नवाचारों का प्रयोग -रीड along app, diksha app, निपुण लक्ष्य, ICT का प्रयोग, TLM का प्रयोग, बच्चों की outside visit (gov institution), कक्षा में reading corner, games corner, भाषा कार्नर बनाना, बाल संसद, पाठ्यक्रम अनुसार पुस्तकालय विकसित करना, खेलों के लिए बच्चों को अलग ड्रेस उपलब्ध कराना, कुछ पंखे लगवाना आदि।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :- NMMS, नवोदय, विद्याज्ञान जैसे परीक्षा में साथी शिक्षक का सहयोग लेकर बच्चों को तैयारी कराना।
C- शासन के सहयोग से :- हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अगस्त 75 मीटर का तिरंगा यात्रा निकाला गया और मेरा विद्यालय उत्कृष्ठ विद्यालय के रूप में हमारा विद्यालय चयनित। शिक्षक दिवस पर हर वर्ष उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयन होता हैं।
D- जन सहभागिता से :- विद्यालय के सभी कक्षा-कक्ष में दो-दो पंखा लगाया गया।
E- अन्य सहयोग से :- कायाकल्प योजना के पहले ही हमारे विद्यालय के भौतिक परिवेश को प्रधान जी व गाँव के सहयोग से आकर्षक बनाया गया है।
तथा ग्राम प्रधान के द्वारा सभी कक्षा-कक्ष टायल लगा हुआ है
ग्राम प्रधान द्वारा RO की व्यवस्था है।




👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :-
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन -
joining 07 मार्च 2018  नामांकन :
2018-19 - *38*
2019-20- *183*
2020-21- *358*
2021-22- *424*
2022-23- *446*
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत- 95%,
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या-
आश्रम पद्धति- 01, विद्यज्ञान में 2 छात्रा pri परीक्षा पास की है।
👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ:-
A- आश्रम पद्धति
B- कबड्डी में जनपद स्तर तक प्रतिभाग
C- दौड़ (मंडल स्तर)
D- खो-खो जनपद स्तर पर प्रतिभाग
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:
बहुत सारे जनपद स्तरीय पुरस्कार, मंडल स्तरीय पुरस्कार,
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:- नवोदय एवं आश्रम पद्धति प्रवेश परीक्षा
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ: ब्लॉक स्तर पर बलिया बलिदान दिवस पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत करना।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण गतिविधियाँ :- सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ : group study (हिन्दी सिखाने के लिए 3 बच्चों का group बनाना, जिसमें एक होशियार बच्चा और 2 कम होशियार बच्चे होते है), प्रत्येक शनिवार no bag day के रूप में साँस्कृतिक कार्यक्रम करना- dance, group dance, folk dance, song, सामाजिक जागरूकता हेतु गाँव में नुक्कड़ नाटक कराना।
सामाजिक- कोई भी special day होता है हम उसको मनाते है और  विभिन्न अवसरों पर जागरूकता रैली का आयोजन किया जाता है। 
खेलकूद- लंबी कूद, दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, भाला फेंक, गोला फेंक, योग आदि का बच्चों को अभ्यास कराया जाता है।

👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां :-
A- उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में प्रदेश स्तर तक के कार्यशाला में प्रतिभाग करना।
B- जनपद स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड के लिए भी चयन हुआ है।
विद्यालय की उपलब्धियां- जनपद स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित हुआ है।
C- बच्चे 2021 में  state level games में चयनित हुए है।
D- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण :- परिवेश में उपलब्ध चीजों का TLM के रूप में प्रयोग करना।
E- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण : जनपद स्तरीय अवार्ड्स, मंडल स्तरीय अवार्ड्स
F- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ: चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लॉक एवं जनपद स्तर तक।















👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-
मिशन के मंच से उपलब्ध कराए जा रहे study material का हमारे शिक्षण में पढ़ाई को बहुआयामी व और भी innovative बनाने में बहुत योगदान है, मैं और मेरी टीम आप से जुड़कर गौरवांवित महसूस करती है और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की आत्म संतुष्टि हमें और भी मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
👉8- शिक्षक समाज के लिए संदेश :-यदि सभी शिक्षक अपना कार्य मनोयोग से ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से करें तो हम सभी बच्चों का भविष्य और भी उज्जवल बना सकते है, ये कार्य अपना ईमानदारी से करके व दूसरों के लिए उदाहरण बनके किया जा सकता है।

👉9- संकलन:- अजीत कुमार सिंह
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार जनपद- बलिया

नोट : यदि आपके जीवन की भी कोई सफलता एवं संघर्ष की कहानी है तो हमें निशंकोच अनमोल रत्न के रूप में भेज सकते हैं जिससे हम जैसे हजारों लोग आपके प्रयासों एवं संघर्ष से अवगत होकर प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें।
वाट्सअप : मिशन शिक्षण संवाद- 9458278429

सादर निवेदन के साथ 🙏 विमल कुमार
सहयोगी टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार 

Comments

Total Pageviews