विश्व स्काउट गाइड दिवस

जीवन की हर चुनौती को, 

साहस, हिम्मत से सुलझायेंगे। 

बनेंगे सजग प्रहरी हम सब, 

आत्मरक्षा के हुनर सिखायेंगे।। 


स्काउट शिक्षा देता सुरक्षा, 

सभ्य समाज की करता रक्षा। 

स्काउटिंग संघ के सदस्यों द्वारा,

जनक बैडेन पाॅवेल पर करते चर्चा।। 


दुनिया के स्काउट संघों द्वारा, 

22 फरवरी स्थापना दिवस मनाते हैं। 

स्काउट की उपयोगिता के प्रति, 

समाज में जागरूकता लाते हैं।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews

1165085