अपनी धरा को सुंदर बनाएँ

अपनी धरा को सुंदर बनाएँ 

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ

चहुँओर  हरी हरियाली हो

धरती की हम उम्र बढ़ाएँ


अपनी धरा को सुंदर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


पेड़ों से रूकता प्रदूषण 

पेड़ों से मिले ऑक्सीजन

अपने साँसें शुद्ध बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


अपनी धरा को सुंदर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


जीव - जंतु पेड़ों पर निर्भर

बिना पेड़ों के जीना दूभर

प्रकृति की संपदा बचाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


अपनी धरा को सुंदर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


ग्लोबल वार्मिंग, अम्लीय वर्षा

पृथ्वी पर असंतुलन की समस्या

इन समस्याओं से मुक्ति पाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


अपनी धरा को सुंदर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


रचयिता

संगीता गौतम जयाश्री,

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐमा,

विकास खण्ड-सरसौल,

जनपद-कानपुर नगर।




Comments

Total Pageviews