विश्व महासागर दिवस

अथाह पानी का समेटे हुए है अम्बार,

समुद्र से ही होता है देश विदेश में व्यापार।

जीव-जन्तुओं-वनस्पतियों का समुद्र है घर,

71% जल से घिरी पृथ्वी, पाँच हैं महासागर।


समुद्र और महासागर हो रहे हैं अब प्रदूषित,

तेल ड्रिलिंग, प्लास्टिक खत्म करने की है जरूरत।

आने वाली पीढ़ी को समुद्र का महत्व समझाना है,

हमें समुद्र के प्रति जन-जन में जागरूकता फैलाना है।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews