24- मेरा_विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाडुंगरा, बांजधार विकासखण्ड- लमगड़ा, जनपद- अल्मोड़ा उत्तराखंड

 🏅#मेरा_विद्यालय🌳 #मेरा_गौरव🏆

1) राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाडुंगरा, बांजधार
विकासखण्ड- लमगड़ा, जनपद- अल्मोड़ा उत्तराखंड
2) स्थापना वर्ष - 2001, भवन निर्माण वर्ष - 1997- 98


3) छात्रों की उपलब्धि -
अ) शिक्षा के क्षेत्र में - शिक्षा के क्षेत्र में छात्र निरन्तर अच्छा प्रयास व प्रदर्शन कर रहे हैं। संकुल व‌ विकासखण्ड स्तर पर मैथ्स विजार्डस व इंग्लिश स्पैल में छात्र/छात्राओं द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है।



ब) खेलकूद के क्षेत्र में -
खेलकूद के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा। संकुल स्तर व विकासखण्ड स्तर पर छात्र/ छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं - नुक्कड़ नाटक, दौड़, लोक नृत्य, चित्रकला, कविता पाठ आदि में प्रतिभाग किया  व पुरस्कार प्राप्त किए गए। गत सत्र में 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में एक छात्रा  द्वारा प्रथम स्थान व छात्र द्वारा 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। आयुष्मान खिलाड़ी योजना में कक्षा 5 के एक छात्र ने जिला स्तर तक प्रतिभाग किया।




स) पर्यावरण के क्षेत्र में -
बच्चों द्वारा समय - समय‌ पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया जाता है। अवकाश के दिनों में विद्यालय के‌ गमलों व पौधौं की देखभाल स्वयं बच्चों द्वारा अपनी बारी लगाकर भोजनमाता के साथ मिलकर की जाती है।




द) समाजोपयोगी कार्य -
विद्यालय परिवार द्वारा समय-समय पर बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है।शिक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत नामांकन कराने व प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने हेतु घर घर भ्रमण अभियान भी चलाया जाता है साथ ही विभिन्न दिवसों पर जागरूकता रैली भी निकाली जाती है। निर्धन छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा समय-समय पर कॉपियां, पेंसिल, रबड़ आदि की सहायता प्रदान की जाती है।
य) अन्य -
छात्र/ छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु संगीत मय प्रार्थना सभा, नियमित व्यायाम व आसन, विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट वर्क, बच्चों की सहायता से टी० एल० एम०निर्माण, अबेकस का अभ्यास, कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान आदि पर कार्य किया जाता है।
4) विद्यालय प्रबंधन द्वारा सहयोग -
विद्यालय सुदूर दुर्गम इलाके में स्थित है साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बहुत अधिक संपन्न नहीं हैं इसके बावजूद विद्यालय के सभी कार्यों में उनका यथा योग्य सहयोग विद्यालय परिवार को प्राप्त होता है।









5) राष्ट्रीय पर्व -

विद्यालय में सभी राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं। ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व समस्त सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहते हैं छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं साथ ही मिष्ठान व जलपान की व्यवस्था भी की जाती है। इसके साथ ही विद्यालय में विभिन्न अवसरों पर विशेष भोज का आयोजन भी किया जाता है।
6) शिक्षकों का विवरण-
वर्तमान में विद्यालय में 2 शिक्षिकाएं हैं
प्रधानाध्यापिका- डॉ सुमन बिष्ट
सहायक अध्यापिका- सपना विश्वकर्मा
7) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन-  विद्यालय में फर्नीचर, खेल के उपकरण, विभिन्न कहानी की व पुस्तकालय की किताबें, रीडिंग कॉर्नर, वाटर फिल्टर, योगा मैट उपलब्ध हैं। साथ ही व्यायाम के लिए पी०टी०ड्रम लेजियम, डंबल , अबेकस आदि उपलब्ध हैं।
8) विद्यालय परिसर का विवरण- विद्यालय परिसर दो नाली भूमि पर बना है। यद्यपि विद्यालय भवन जीर्ण-शीर्ण  हो चुका है जिसके पुर्ननिर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा जा चुका है फिर भी भवन साफ व स्वच्छ है बच्चों द्वारा छोटी- छोटी क्यारियांँ बनाकर फूल लगाए गए हैं।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0Tsbd3UcCg4UAQYw9C1YZXUkerS8hrXLDDay5XQMnV27Y8xfZAW8bZeftMaZaGumxl&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz
सहयोग/संकलन
हर्षवर्धन जमलोकी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

Comments

Total Pageviews