६१०~ अनमोल रत्न मुकेश नेगी रा०प्रा० विद्यालय चौरासैंण, ब्लॉक- गैरसैंण, जनपद- चमोली, राज्य- उत्तराखण्ड

 🏅 #अनमोल_रत्न🏅

👉1..शिक्षक का परिचय :-
नाम- मुकेश नेगी
विद्यालय- रा०प्रा० विद्यालय चौरासैंण, ब्लॉक- गैरसैंण,
जनपद- चमोली, राज्य- उत्तराखण्ड


प्रथम नियुक्ति : 20/07/2002
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 20/05/2014 (स०अ०)  / 2017 से प्र०अ०
वाट्सअप नम्बर :8057880159
👉 2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास :-
1-छात्रों का शत प्रतिशत नामांकन हेतु प्रयास। वर्तमान में 37 छात्र छात्राएं विद्यालय में नामांकित हैं।
2- छात्र-छात्राओं की व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु प्रयास।
3- छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थित हेतु प्रयास।
4- प्रार्थनास्थल की गतिविधियों को सीखने हेतु रोचक बनाने के लिये प्रयास।
5- विद्यालय में बाल शोध मेले,वार्षिकोत्सव का आयोजन।
6- माह के अन्तिम शनिवार को प्रतिभा दिवस का आयोजन।
7- आनन्दम की कक्षाओं के क्रियान्वयन।
8- किचन गार्डन में ऑर्गेनिक सब्जियों का उत्पादन।
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :-
पूर्व में श्रीमती रश्मि सिद्दीकी, श्री प्रेम सिंह रावत एवम् वर्तमान में श्रीमती देवेश्वरी बिष्ट जी के सहयोग से विद्यालय में स्वस्थ वातावरण का निर्माण में सहयोग प्राप्त हुआ।
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :-
1- ग्राम प्रधान श्री संतोष बिष्ट जी के सहयोग से विद्यालय में चाहरदीवारी की मरम्मत का कार्य किया गया।
2- क्षेत्र पंचायत श्रीमती सरोजनी देवी के सहयोग से विद्यालय में मंच निर्माण  करवाया गया।
3- विधायक श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी के सहयोग से विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया गया।
4- जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनपा देवी जी द्वारा छात्रों को मध्याह्न भोजन करने हेतु टिन शेड का निर्माण करवाया गया।
5- गूंज संस्था (NGO) के द्वारा विद्यालय को 1 दरी, तथा बैठने के लिए 50 आसन एवम् खिलौने दिए गए।
6- श्रीमती गोदाम्बरी देवी नवनी ट्रस्ट द्वारा छात्रों हेतु सहयोग यथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संसाधन, ड्रेस इत्यादि प्रदान किये गए।
7- ONGC सेवा इंटरनेशनल की ओर से छात्रों को बैग उपलब्ध करवाया गया।



D- शासन के सहयोग से :- विद्यालय में कंप्यूटर,फर्नीचर, एवम् अन्य सामग्रियों को क्रय किया गया।
E- जन सहभागिता से :-
1-राष्ट्रीय पर्वों पर सहयोग।
2-विद्यालय में स्वच्छता/सफाई कार्यक्रमों में समय समय पर सहयोग।
3-जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहयोग।
F- अन्य सहयोग से :-
1-पद्मश्री कल्याण सिंह रावत जी(मैती आंन्दोलन) द्वारा प्रतिवर्ष विद्यालय में प्रेरणादायी कार्यक्रमों को करवाया जाता है।
2-देव भूमि जनकल्याण एवम् शिक्षा समिति नंदासैंण द्वारा विभिन्न पर्वों तथा हरेला आदि पर विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रमों का आयोजन एवम् पुरस्कार वितरण प्रतिवर्ष किया जाता है।




👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :-
1-अभिभावकों का विद्यालय परिवार पर विश्वास होने के कारण नामांकन 100 % रहता है।
2-विद्यालय में छात्र उपस्थित का प्रतिशत 92% रहता है।
3-जनपद, राज्य एवम् क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है एवम् 12से 15 छात्रों द्वारा स्थान भी प्राप्त किया गया है।
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन:-
2020-21=30
2021-22=40
2022-23=45
2023-24=37
1-अभिभावकों का विद्यालय परिवार पर विश्वास होने के कारण नामांकन 100 % रहता है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत :-
2-विद्यालय में छात्र उपस्थित का प्रतिशत 92%रहता है।
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या:-
जनपद,राज्य एवम्  क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है एवम् 12से 15 छात्रों द्वारा स्थान भी प्राप्त किया गया है।





👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण :-
छात्रों द्वारा जनपद एवम् राज्य स्तर पर खो-खो,कबड्डी एवम् एथलेटिक्स में पदक अर्जित किये गए।
B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण :
प्रति वर्ष सपनों की उड़ान, अंग्रेजी - गणित विजार्ड प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर छात्रों द्वारा स्थान प्राप्त किया जाता है।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ :  छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया जाता है।
👉 5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांँस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
कक्षा-कक्षों में विषयगत TLM लगाए गए हैं, गतिविधियों द्वारा शिक्षण, क्षेत्रीय ख्याति प्राप्त लोगों को प्रेरणा श्रोत के रूप में छात्रों से मिलाना, एवम् खेल महाकुंभ जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करवाया जाता है।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0R5eAxLB2wH6UCfW4QFHNnowZsmW24LR3YPivUcybw8EedJwA7mT8XtLzcZcmjm4Vl&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz
👉 6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :-
छात्रो का सहयोग किचन गार्डन में कार्य ले कर उनको ऑर्गेनिक सब्जियों को पैदा करना सिखाया जाता है,
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण: विद्यालय में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता पैदा करने पर शिक्षा ज्योति सम्मान प्राप्त हुआ है,एवम् शिक्षा में नवाचारों पर सम्मान प्राप्त।
C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ: जनप्रतिनिधियों, NGO आदि से लगातार छात्रों के हितार्थ मांग हेतु प्रयासरत।







👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या संदेश : मिशन शिक्षण सम्वाद उत्तराखण्ड द्वारा किये गए कार्यों से न केवल छात्र बल्कि शिक्षक भी लाभान्वित होते रहे हैं।हृदय से शुभकामनाएंँ ।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए सुझाव या संदेश :- शिक्षा के प्रसार जैसे पुनीत कार्य की जिम्मेदारी हम शिक्षकों के कन्धों पर है। कर्तव्यनिष्ठ बन कर कर्तव्यों का निर्वहन जरूरी है।
👉9- संकलन एवं सहयोग : श्रीमती श्वेता रावत, जनपद संयोजक चमोली
मिशन शिक्षण संवाद परिवार (जनपद -चमोली)
साभार -माधव सिंह नेगी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

नोट :- जो अनमोल रत्न जिला एडमिन/ संयोजक के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया व जांच के बाद आते हैं उन्हें ही किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग का अथवा वार्षिक अनमोल रत्न प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। शेष सीधे बिना किसी जांच के आने वाले अनमोल रत्नों को केवल प्रचार-प्रसार कर प्रोत्साहित किया जायेगा।
सादर निवेदन:- टीम मिशन शिक्षण संवाद
सम्पर्क : वाट्सअप- 9458278429

Comments

Total Pageviews