135/2026, बाल कहानी- 10 अगस्त

#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 135/2026 
*10 अगस्त 2026 (सोमवार)*
#बाल_कहानी - #आइसक्रीम 
---------------------

सुमित आज बहुत खुश था क्योंकि वह अपने मम्मी-पापा के साथ बाजार जा रहा था। शाम को मम्मी-पापा के साथ सुमित बाजार के लिए निकल पड़ा। बाजार में सुमित के मम्मी-पापा कपड़ों की बर्तनों की दुकान पर गये। 

उसके बाद उन्होंने सुमित के लिए नए कपड़े खरीदे और दुकान के बाहर निकल कर खड़े हो गए। पास में ही आइसक्रीम देखकर सुमित ने कहा, "पापा! मुझे आइसक्रीम खानी है।" सुमित के पापा ने कहा, "ठीक है।" कहकर वह आइसक्रीम लेकर खाने लगा। तभी अचानक कहीं से एक बच्चा आया और कहने लगा, "मुझे भी एक आइसक्रीम दिला दो।" सुमित के पापा ने ध्यान नहीं दिया। सुमित ने अपने पापा से कहा, "पापा! एक आइसक्रीम इसको भी दिला दो।" सुमित के कहने पर उन्होंने एक आइसक्रीम उस बच्चे को दिला दी। आइसक्रीम लेकर बच्चा बहुत खुश हुआ और दूर जाकर खाने लगा। 

घर जाकर सुमित के पापा ने सुमित के सर पर हाथ फेर कर कहा, "बेटा! "मैं बहुत खुश हूँ। तुम जीवन में ऐसे ही परोपकारी बनना।" तुम मेरे अच्छे बेटे हो और उन्होंने उसे गले से लगा लिया। 

#संस्कार_सन्देश - 
परोपकार की भावना हर धर्म से बढ़कर होती है।

कहानीकार -
#शालिनी (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय कूँड़
विकास क्षेत्र- करहल
जनपद- मैनपुरी (उ०प्र०)

✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात

Comments

Total Pageviews