१६८- कुसुमलता भाष्कर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर, प्रयागराज

आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-इलाहाबाद की कलानिधि अनमोल रत्न शिक्षिका बहन कुसुमलता भाष्कर जी से करा रहे हैं। जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर में कला की शिक्षिका हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और कलात्मक कला के कौशल से न केवल अपने विद्यालय के बच्चों निपुण बनाया बल्कि 60 फीट लम्बी कपड़ा पर पेंटिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी की गौरवपूर्ण उपलब्धियों का एक राष्ट्रीय रिकार्ड बनाना है। इसके साथ ही आपने विद्यालय पर बच्चों के साथ मिलकर महिला दिवस, बाल दिवस, शिक्षक दिवस, एड्स दिवस और पर्यावरण आदि दिवसों पर अद्भुत कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि जो एक बार देख ले तो वह कला सदैव आँखों में स्थाई वास बना ले। ऐसा ही हमने अनुभव किया महीनों पहले आपके द्वारा भगवान बुद्ध की कलाकृति आज जैसे ही सामने आई पहचानने में देर न लगी। ऐसी हैं हमारी बेसिक शिक्षा की कलानिधि अनमोल रत्न बहन कुसुमलता भाष्कर जी।
आइये देखते हैं आप द्वारा समय- समय पर बनाई गयी अद्भुत कला कृतियों की झलकियाँ।

मिशन शिक्षण संवाद की ओर से बहन कुसुमलता भाष्कर जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा विभाग के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक के हित और सम्मान की रक्षा के लिए हाथ से हाथ मिला कर अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनें और शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप लोग हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--
 _आओ हम सब हाथ मिलायें।_
      _बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।_
 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक अच्छे कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।
_उपलब्धियों का विवरण और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।_
साभार: मिशन शिक्षण संवाद उ० प्र०
 
*विमल कुमार*
_कानपुर देहात_
10/08/2017
 _मिशन शिक्षण संवाद के  *फेसबुक पेज*_ _पर ऐसे ही अनेकानेक नवाचार देखने, पढ़ने और पेज लाइक करने के लिए क्लिक करें-_
1-फेसबुक पेज:-
@ https://m.facebook.com/shikshansamvad/
2- फेसबुक समूह:-
https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
http://shikshansamvad.blogspot.in/
5- यू-ट्यूब
https://youtu.be/aYDqNoXTWdc

Comments

Total Pageviews