खेल दिवस

29 अगस्त  दिन है  आया,
खेल दिवस हमने मनाया।
     मुन्नी कैरम लेकर आयी,
     साथ में चार सखी भी लायी।
राधा रस्सी लेकर आयी,
उसने उससे कूद लगायी।
      बबलू के हाथ में बैट,
      रामू ने उसे किया सैट।
 वॉलीबॉल अमन लाया,
खेल सभी के मन को भाया।
      हँस खेल हम दिवस मनाएँ,
      खेल दिवस की खुशी मनाये।
   
रचयिता
नीलम सिंह, 
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी,
विकास खण्ड व जनपद-हाथरस।

Comments

Total Pageviews