आओ खेलें खेल

आओ खेलें खेल,
प्यारे-प्यारे हैं ये खेल।
चुस्ती-फुर्ती देते ताकत,
मन बहलाते हैं ये खेल।
खेलें क्रिकेट खेलें हॉकी,
टेनिस, टेबलटेनिस खेल।
हैन्डबाल, रग्बी, फुटबॉल,
वॉलीबॉल का प्यारा खेल।
पोलो खेलें या जलपोलो,
फुटबाल भी न्यारा खेल।
खोखो और कबड्डी खेलें,
खेलें बैडमिंटन का खेल।
लूडो, कैरम या शतरंज,
ताश के पत्तों का भी खेल।
हार-जीत दिल पर लाना,
हँस-हँस खेलो सारे खेल।
टीम भाव का पाठ पढ़ाते,
आउटडोर-इनडोर ये खेल।

रचयिता
राजबाला धैर्य,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरिया नारायणपुर,
विकास खण्ड-क्यारा, 
जनपद-बरेली।

Comments

Total Pageviews