फसल चक्र

कक्षा: 8 
पृथ्वी और हमारा जीवन
शीर्षक: फसल चक्र

 फसलों के प्रकार,
 मैं आज तुम्हें बताती हूँ।
 ये पहले तीन भागों में,
 बाँटी जाती है।
 रवि, खरीफ, जायद
 ये कहलाती है।
          गेहूँ, चना, जौ, मटर,
          जाड़े के प्रारंभ में बोई,
          ग्रीष्म ऋतु से पहले,
          काटी जाती हैं,
          वही रवि की फसल,
          कहलाती हैं।
मक्का, धान, ज्वार, बाजरा,
जो वर्षा ऋतु से पहले बोई,
और शीत ऋतु के पहले,
 काटी जाती है,
 वहीं खरीफ की फसल,
 बच्चों कहलाती है।
          तरबूज, खरबूज, तोरई, ककड़ी,
          सब जायद की फसलें हैं
          मार्च-अप्रैल में बोई
          काटी तैयारी पर जाती हैं।
          यही फसल चक्र,
          हमारा कहलाती है।

रचयिता
नीलम सिंह, 
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनगढ़ी,
विकास खण्ड व जनपद-हाथरस।

Comments

Total Pageviews