खेल दिवस

आओ  बच्चों  तुम्हें बताएँ खेल जगत के बारे में,
कोई शूटर है कोई क्रिकेटर है जानो इनके बारे में।
खेल जानो तुम, खेल जानो तुम।।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर कहलाते हैं।
अभिनव बिंद्रा शूटिंग में गोल्ड मेडल ले आते हैं।
साइना   नेहवाल   बैडमिंटन   की  है चैंपियन।
सानिया मिर्जा ने जीता टेनिस में है विम्बलडन।
नाम रोशन करते हैं देखो अपने परिवार का।
विदेशों में भी तिरंगा फहराए अपने देश का।
खेल जानो तुम .....

मैरीकॉम  मुक्केबाजी  में  बहुत  ही अव्वल हैं।
कुश्ती में देखो सुशील ने जीते कितने मेडल हैं।
शतरंज के देखो ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद है।
दीपिका कुमारी का तीरंदाजी में अलग देखो रंग है।
इन सबने है मान बढ़ाया देखो कितनी शान से।
देश का नाम रोशन करते हैं देखो अभिमान से।
खेल जानो तुम...

रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews