मेरा कर्तव्य

शिक्षण  है  कर्तव्य  हमारा,
कर्तव्य  मार्ग  पर  चलना  है,
संघर्ष  भरा   यह  पथ  है  लेकिन,
हमें  सांस  चले  तक लड़ना  है,
उम्मीद  हृदय  में  इतना  है ,
कर्तव्य मार्ग पर चलना है ।

भरना  है  उड़ान  अभी तो,
नभ  मंडल   को छूना  है,
रण में  मैदान  न छोड़ेंगे ,
कुछ  नव  निर्माण  करना  है,
उम्मीद हृदय में इतना है,
कर्तव्य मार्ग पर चलना है ।

हो भाग्य  नही  हो  कर्म  प्रबल,
कर्तव्य मार्ग पर  रहें  अटल,
आदर्शता  का पाठ  पढ़ाना  है,
कर्तव्यनिष्ठ  बन  दिखलाना है,
उम्मीद हृदय में इतना है,
कर्तव्य मार्ग पर चलना है।

मिट  कर  भी हम  मिट  न  पाएँ,
मेहनत  न  हो अपना  निष्फल  ,
लौ  बनकर  और  चमकना  है,
सफलता  का ध्वज  फहराना है,
उम्मीद हृदय में इतना है ,
कर्तव्य मार्ग पर चलना है।

हर  मुश्किल  बाधाओं  को दूर  कर,
मुझे  लक्ष्य  अपना  पाना  है,
है  लक्ष्य  शिक्षण  मेरा    ,
नवाचार  कर दिखलाना  है,
उम्मीद हृदय में इतना है,
कर्तव्य मार्ग पर चलना है।

बेसिक शिक्षा  में  रंग भरने ,
सर्वशिक्षा  अभियान  चलाये  है,
गुणवत्ता  युक्त  हो शिक्षण  मेरा,
उम्मीद हृदय में इतना है,
कर्तव्य मार्ग पर चलना,
कर्तव्य  मार्ग पर चलना है।

रचयिता
बिधु सिंह, 
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गढी़ चौखण्ड़ी, 
विकास खण्ड-बिसरख,               
जनपद-गौतमबुद्धनगर।

Comments

Total Pageviews