भारत की धरोहर

आगरा में ताजमहल
जयपुर सोहे हवा महल

दिल्ली में कुतुबमीनार
हैदराबाद चार मीनार

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर
कोणार्क में सूर्य मन्दिर

बीजापुर में गोल गुम्बद
जयपुर में जन्तर-मन्तर

छतरपुर खजुराहो मंदिर
दिलवाड़ा के जैन मन्दिर

मुंबई गेटवे ऑफ़ इंडिया
अजमेर में ख्वाजा दरगाह

मदुरई में मीनाक्षी मन्दिर
तिरुपति में बालाजी मंदिर

वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर
सोमनाथ मंदिर वेरावल

महाराष्ट्र में कई गुफा
अजंता-एलोरा ऐलिफैन्टा

चित्तौड़ की शान किला
हासन में गोमटेश्वर प्रतिमा

बौद्ध स्तूप सांची में
मंदिर सुन्दर कांची में

सीकरी में बुलंद दरवाज़ा
हम्पी के स्मारक वाह वाह

हज़ार खम्भा वारंगल
दिल्ली में लोटस टेम्पल

दिल्ली में ही लाल किला
यहीं हुमायूँ मकबरा

दिल्ली में संसद भवन
यहीं है राष्ट्रपति भवन

जामा मस्जिद अक्षरधाम
इंडिया गेट दिल्ली की शान

भारत की ये सभी धरोहर
इनसे है भारत का गौरव ।।

रचनाकार
प्रशान्त अग्रवाल
सहायक अध्यापक
प्राथमिक विद्यालय डहिया,
विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी,
ज़िला-बरेली (उ.प्र.)

Comments

Total Pageviews