प्रकाश-संश्लेषण

पौधा निज आहार बनाता।
यह हमको - विज्ञान बताता।।

मृदा से पौधा लेता जल।
साथ में लेता खनिज लवण।।

पर्णलवक पौधे की रसोई।
सब सामग्री यहीं संजोई।।

कार्बनडाइऑक्साइड मिलाकर।
सूर्यकिरण से इन्हें पकाकर।।

पौधे का बन जाता भोजन।
साथ में बनती है ऑक्सीजन।।

छः H2O, छः CO2।
बनते ग्लूकोज़ और छः O2।।

यान इंगेनहाउज़ का यह अन्वेषण।
यही प्रकाश का है संश्लेषण।।

रचयिता
सन्त कुमार दीक्षित,
प्रधानाध्यापक,
उत्कृष्ट मॉडल प्राथमिक विद्यालय - रनियाँ द्वितीय,
विकास खण्ड- सरवनखेड़ा,
जनपद- कानपुर देहात।
मोबाइल नम्बर- 7905691970.


Comments

Post a Comment

Total Pageviews